द इंडियन व्यू

महिला विश्व कप 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख तय, जानें वेन्यू और पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को होगी, जहां मेज़बान भारत की टीम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगी। इस…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
महिला विश्व कप 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख तय, जानें वेन्यू और पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को होगी, जहां मेज़बान भारत की टीम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगी।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का राउंड-रॉबिन चरण 26 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले 29 और 30 अक्टूबर को खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान: बहुप्रतीक्षित मुकाबला 5 अक्टूबर को

महिला विश्व कप 2025 के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक 11 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं और सभी में भारत ने जीत दर्ज की है। पिछली भिड़ंत 2022 विश्व कप में माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड) में हुई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया था।

सेमीफाइनल और फाइनल का प्रारूप

राउंड-रॉबिन चरण के बाद अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे स्थान की टीम से, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें आमने-सामने होंगी।

महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहने की उम्मीद है, खासकर भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर उत्साह चरम पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…