महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर- 1515, एक नवंबर से शुरू होगी सेवा
नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को पोषण और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पी एमएम वी वाई) के लिए नये टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1515 जारी करने की घोषणा की। यह नया नंबर 1 नवम्बर से सक्रिय होगा और…

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को पोषण और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पी एमएम वी वाई) के लिए नये टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1515 जारी करने की घोषणा की। यह नया नंबर 1 नवम्बर से सक्रिय होगा और वर्तमान हेल्पलाइन नंबर 14408 की जगह लेगा।शुक्रवार को मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी में बताया गया कि यह परिवर्तन लाभार्थियों की सुविधा के लिए किया गया है ताकि पोषण और पीएमएमवीवाई योजनाओं के अंतर्गत सहायता प्राप्त करने वालों को त्वरित और सरल सेवा मिल सके। चूंकि नई प्रणाली के एकीकरण की प्रक्रिया चल रही है इसलिए प्रारंभ में कुछ समय के लिए कॉल कनेक्टिविटी में बदलाव हो सकता है।मंत्रालय ने साफ किया है कि इस अवधि में यदि कॉल करने वाले नए नंबर 1515 से संपर्क नहीं कर पाते हैं, तो वे अस्थायी रूप से पुराने नंबर 14408 का उपयोग जारी रख रख सकते हैं। यह हेल्पलाइन पोषण और पीएमएमवीवाई योजनाओं से संबंधित प्रश्नों, जानकारी और सहायता के लिए एक एकीकृत संपर्क बिंदु के रूप में कार्य करती रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
