द इंडियन व्यू

महिला एचआईएल 2025-26: खराब शुरुआत के बाद सूरमा हॉकी क्लब ने हेड कोच जूड मेनेज़ेस से नाता तोड़ा

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की महिला टीम सूरमा हॉकी क्लब ने मौजूदा 2025-26 सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपने हेड कोच जूड मेनेज़ेस से अलग होने का फैसला किया है। क्लब ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि करते…

Ragwendra P Singh
January 4, 2026
2 min read
महिला एचआईएल 2025-26: खराब शुरुआत के बाद सूरमा हॉकी क्लब ने हेड कोच जूड मेनेज़ेस से नाता तोड़ा

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की महिला टीम सूरमा हॉकी क्लब ने मौजूदा 2025-26 सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपने हेड कोच जूड मेनेज़ेस से अलग होने का फैसला किया है। क्लब ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि टीम के खराब नतीजों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

 

सूरमा हॉकी क्लब ने पिछले सीजन (2024-25) में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया था, लेकिन मौजूदा सीजन में टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने अब तक खेले गए अपने चारों मुकाबले गंवाए हैं, जिसके चलते अंक तालिका में उसकी स्थिति कमजोर बनी हुई है।

 

सूरमा हॉकी क्लब को अभी लीग में दो मुकाबले और खेलने हैं, जिसमें उसका सामना रांची रॉयल्स और श्राची बंगाल टाइगर्स से होगा। इन अहम मुकाबलों से पहले टीम प्रबंधन ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर नई दिशा देने की कोशिश की है।

 

क्लब ने पूर्व भारतीय कप्तान और टीम मेंटर रानी रामपाल को टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों के लिए अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। रानी रामपाल को मौजूदा कोचिंग स्टाफ का सहयोग मिलेगा। उनके नेतृत्व में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

 

सूरमा हॉकी क्लब प्रबंधन का मानना है कि यह बदलाव टीम के आत्मविश्वास और रणनीति में सुधार लाने में मदद करेगा। अब सभी की नजरें रानी रामपाल के मार्गदर्शन में होने वाले आगामी मुकाबलों पर टिकी होंगी, जहां टीम सम्मानजनक वापसी करने की कोशिश करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…