द इंडियन व्यू

महिला आरक्षण विधेयक पर सरकार इसी माह बुलाएगी संसद की बैठक

नई दिल्ली : महिला आरक्षण बिल पर इसी माह दो या तीन दिनों के लिए संसद की बैठक बुलाई जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि संसद की कार्यवाही आज स्थगित कर दी जाएगी और 2 से 3 हफ्ते…

Ragwendra P Singh
April 2, 2026
2 min read
महिला आरक्षण विधेयक पर सरकार इसी माह बुलाएगी संसद की बैठक

नई दिल्ली : महिला आरक्षण बिल पर इसी माह दो या तीन दिनों के लिए संसद की बैठक बुलाई जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि संसद की कार्यवाही आज स्थगित कर दी जाएगी और 2 से 3 हफ्ते बाद दोबारा बुलाई जाएगी। इस दौरान महिला आरक्षण से जुड़े अहम बिल को लाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि अगली बैठक में एक “बहुत महत्वपूर्ण” बिल पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, इस बिल के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

 

मंत्री ने बताया कि सरकार ने इस मुद्दे पर 80 प्रतिशत से ज्यादा राजनीतिक दलों से चर्चा की है और कोशिश है कि यह बिल सर्वसम्मति से पास हो।

 

वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर ऑल पार्टी मीटिंग बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है लेकिन सभी दलों की राय लेना जरूरी है।

 

इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार को पत्र लिखकर सुझाव दिया था कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद संसद सत्र बुलाया जाए।

 

महिला आरक्षण बिल पास होने पर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। लंबे समय से लंबित इस बिल को लेकर अब सरकार सक्रिय नजर आ रही है।

 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सदन में सरकार के विधायी एजेंडे पर स्पष्टता मांगी। इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि आज राज्यसभा में पहले दो महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा और पारित करने की प्रक्रिया होगी। आज आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन विधेयक और जन विश्वास संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…