द इंडियन व्यू

महाराष्ट्र में चौक-करजत रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी, 497 करोड़ रुपये खर्च होंगे

नई दिल्ली : भारतीय रेल ने महाराष्ट्र में मध्य रेलवे के चौक-करजत रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है। 10.86 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 497 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।रेल मंत्रालय के अनुसार, चौक-करजत रेलखंड…

Ragwendra P Singh
September 18, 2026
1 min read
महाराष्ट्र में चौक-करजत रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी, 497 करोड़ रुपये खर्च होंगे

नई दिल्ली : भारतीय रेल ने महाराष्ट्र में मध्य रेलवे के चौक-करजत रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दे दी है। 10.86 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 497 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।रेल मंत्रालय के अनुसार, चौक-करजत रेलखंड पनवेल-चौक-करजत मार्ग का हिस्सा है और यात्री तथा माल ढुलाई दोनों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। दोहरीकरण के बाद मौजूदा एकल रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम हो सकेगा।मंत्रालय ने बताया कि यह परियोजना रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे दोहरीकरण, तिहरीकरण, चौगुनीकरण, फ्लाईओवर और बाइपास कार्यों के तहत स्वीकृत की गई है।परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर प्रतिदिन दोनों दिशाओं में पांच-पांच अतिरिक्त यात्री ट्रेनें चलाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सालाना 18.35 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता विकसित होगी। इससे मालगाड़ियों के ठहराव और देरी में भी कमी आने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…