महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की जीत मोदी की नीतियों पर जनता की मुहरः तरुण चुग
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में मिली अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भाजपा ने कहा है कि इस जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की…

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में मिली अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भाजपा ने कहा है कि इस जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों, उनके राष्ट्रवाद और विकसित भारत के संकल्प को अपना आशीर्वाद दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि जनता ने इंडी गठबंधन को वोट के माध्यम से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 से लेकर लगातार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन निरंतर ऊंचाइयों की ओर बढ़ा है और आज भी भरपूर मात्रा में जनता का आशीर्वाद मिला है। आज महाराष्ट्र के भीतर नगर निकाय के चुनावों में मिले जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों, उनके राष्ट्रवाद और विकसित भारत के संकल्प को अपना आशीर्वाद दिया है।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम राष्ट्रवादी शक्तियों की जीत है और परिणाम आने से पहले ही राहुल गांधी ने पुराने राग को नए तरीके से अलापना शुरू कर दिया है। कभी कहते हैं ईवीएम गलत है, कभी चुनाव आयोग गलत है और कभी वोटर लिस्ट गलत है। राहुल गांधी के लिए संदेश साफ है कि गलत ईवीएम नहीं, बल्कि उनकी राजनीति गलत है, उनका इतिहास गलत है, उनकी हिमालयन मिस्टेक्स और उनकी नीतियां गलत हैं।
चुग ने कहा कि भारत की जनता बहुत समझदार है और वह पहाड़ से लेकर सागर तक, चाहे गोविंदपुरम हो, मुंबई हो, पुणे की पहाड़ियां हों या भारत का कोई भी हिस्सा, हर जगह कांग्रेस और उसके गठबंधनों को लगातार सजा दे रही है। राहुल गांधी को आईना साफ करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आईना साफ करने से भी चेहरे पर लगे कालिख के निशान नहीं मिट सकते। वास्तव में वे अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनके काले कारनामों पर देश की जनता, विशेषकर महाराष्ट्र की जनता उन्हें वोट की चोट से सजा दे रही है। यह यात्रा 26 मई 2014 से शुरू हुई, जो अब भी जारी है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
