महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर कहा-संपूर्ण जीवन मातृभूमि को समर्पित किया
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, पराक्रम और आत्मसम्मान के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने मातृभूमि के सम्मान, गौरव और गरिमा की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महाराणा प्रताप का अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान आने वाली पीढ़ियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा, “वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और त्याग की गाथाएं युगों-युगों तक देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करती रहेंगी।”
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
