द इंडियन व्यू

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईडी ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में गुरुवार को टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से पूछताछ कर रहा है। ईडी के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय में उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर…

Ragwendra P Singh
July 16, 2026
2 min read
महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईडी ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से की पूछताछ

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में गुरुवार को टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से पूछताछ कर रहा है। ईडी के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय में उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

 

शेफाली बग्गा को खंजन जगदीश कुमार ठक्कर का करीबी सहयोगी माना जाता है, जिस पर भारत में बेटिंग ऐप के संचालन और प्रचार-प्रसार में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसी को मिले साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि शेफाली बग्गा विदेशों, विशेषकर दुबई और लंदन से संचालित बेटिंग प्लेटफॉर्मों के प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। ईडी की जांच में कथित रूप से ऐसे डिजिटल साक्ष्य और प्रचार सामग्री सामने आई है, जिनमें शेफाली बग्गा बेटिंग ऐप का प्रचार करती दिखाई देती हैं। आरोप है कि वह केवल प्रचार तक सीमित नहीं थीं, बल्कि खिलाड़ियों को बेटिंग से जुड़े सुझाव और टिप्स भी देती थीं।

 

जांच एजेंसी के मुताबिक, खंजन जगदीश कुमार ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े लेनदेन का प्रमुख हवाला ऑपरेटर है और कथित रूप से पूरे नेटवर्क के वित्तीय संचालन का प्रबंधन करता था। ईडी यह भी जांच कर रही है कि बेटिंग नेटवर्क के प्रचार और अवैध धन के प्रवाह में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

 

सूत्रों का दावा है कि शेफाली बग्गा एक टेलीग्राम चैनल भी संचालित करती हैं, जहां कथित रूप से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े प्रचार और टिप्स साझा किए जाते थे। ईडी अब इस चैनल और उससे जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…