द इंडियन व्यू

ममता सरकार जंगलराज और अराजकता का प्रतीकः भाजपा

नई दिल्ली : आई-पीएसी छापेमारी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर उच्चतम न्यायालय के रोक लगाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार को जंगलराज…

Ragwendra P Singh
January 15, 2026
2 min read
ममता सरकार जंगलराज और अराजकता का प्रतीकः भाजपा

नई दिल्ली : आई-पीएसी छापेमारी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर उच्चतम न्यायालय के रोक लगाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार को जंगलराज और अराजकता का प्रतीक बताया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा, "आज ममता बनर्जी को उच्चतम न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। इससे यह साबित हो गया है कि जंगल राज कैसा होता है। राज्य सरकार का दायित्व होता है कि वह जांच एजेंसी की मदद करे, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फाइलें अपने पास ले लीं। यह मुख्यमंत्री बनर्जी के चेहरे पर करारा तमाचा है, जो खुद को संविधान से ऊपर समझती हैं।"भाटिया ने कहा कि ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगाना यह साबित करता है कि जांच एजेंसियों को डराने या उनके काम में रुकावट डालने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है। यह मुख्यमंत्री बनर्जी के लिए “संवैधानिक चेतावनी” है। लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या सरकार कानून से ऊपर नहीं हो सकती।उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ टकराव की राजनीति की जा रही है। जब भी भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितताओं की जांच आगे बढ़ती है, राज्य सरकार जांच एजेंसियों पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश करती है। उच्चतम न्यायालय का फैसला ऐसे प्रयासों पर रोक लगाने वाला कदम है। यदि राज्य सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी से काम कर रही है तो उसे जांच से डरने की कोई जरूरत नहीं होनी चाहिए।उल्लेखनीय है कि ईडी द्वारा आई-पीएसी कार्यालय पर की गई छापेमारी में बनर्जी की कथित दखलअंदाजी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने आज कलकत्ता उच्च न्यायालय में 9 जनवरी को हुई अव्यवस्था पर गहरी चिंता जताई। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की खंडपीठ के समक्ष ईडी ने बताया कि 9 जनवरी को जब उसका मामला उच्च न्यायालय में सूचीबद्ध था, उससे पहले तृणमूल कांग्रेस की लीगल सेल द्वारा व्हाट्सऐप पर संदेश भेजकर लोगों को कोर्ट में जुटने के लिए कहा गया था। इस पर जस्टिस मिश्रा ने कहा, “अगर आज एक उच्च न्यायालय में ऐसा हुआ है, तो कल किसी और में भी हो सकता है। यह स्वीकार्य नहीं है।” न्यायालय ने ईडी की याचिका पर नोटिस जारी किया और ईडी अधिकारियों के खिलाफ बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर रोक लगा दी।-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…