ममता का भाजपा पर हमला- बंगाल कमजोर किया तो दिल्ली सरकार गिरा देंगे
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को धर्मतला के मेट्रो चैनल पर जारी अपने धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बंगाल को कमजोर…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को धर्मतला के मेट्रो चैनल पर जारी अपने धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बंगाल को कमजोर करने की कोशिश की गई तो दिल्ली की सरकार गिरा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा सावधान रहे। वोट काटकर बंगाल को विभाजित नहीं किया जा सकता। बंगाल लड़ रहा है और लड़ना जानता है। ज्यादा कुछ किया तो दिल्ली की सरकार गिरा देंगे।”
धरना मंच से उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा डराने-धमकाने की राजनीति कर रही है। ममता ने कहा कि कई लोगों को पद से हटाने या दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है।
मुख्यमंत्री ने हाल में राज्यपाल को हटाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले राज्यपाल को बदलने का निर्णय समझ से परे है।
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे लोग अहंकार में हैं और सत्ता सहयोगी दलों के सहारे चल रही है। खासतौर पर चंद्रबाबू नायडू का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि चंद्रबाबू की दया पर सरकार चल रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता के मुद्दों पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
धरना मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के नेता अजीत पवार का भी उल्लेख किया और कहा कि जिस मामले में उन्होंने पहले निष्पक्ष जांच की मांग की थी, वह अब सही साबित हो रहा है।
मुख्यमंत्री का यह धरना चुनाव से पहले मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के विरोध में शुरू किया गया है और राजनीतिक हलकों में इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। शुक्रवार को शुरू हुआ यह धरना शनिवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
