द इंडियन व्यू

‘मन की बात’- सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि भारत ने अब विश्व समुदाय के सामने स्पष्टता से यह बात रख दी है कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आतंकी घटना का…

Ragwendra P Singh
September 27, 2026
2 min read
‘मन की बात’- सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि भारत ने अब विश्व समुदाय के सामने स्पष्टता से यह बात रख दी है कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आतंकी घटना का करारा जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक के एक दशक पूरा होने पर आज यह बातें कहीं।‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को लेकर चल रहा है। बीते एक दशक में बालाकोट ‘एयर स्ट्राइक’ से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने बार-बार यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवादी भारत पर आंख उठायेंगे तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।वहीं ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इसने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद की विरोध नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। आतंकवादी हमलों के कारण भारत ने लंबे समय तक दर्द झेला था सर्जिकल स्ट्राइक उस कष्ट के खिलाफ हमारी निर्णायक प्रतिक्रिया थी।प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले 28-29 सितंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठीकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। हमारे वीर जवानों की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की और इसे पूरी दुनिया हैरान हो गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…