‘मन की बात’ में विज्ञान-खेल की उपलब्धियों का उल्लेख, प्रधानमंत्री ने किया कारगिल वीरों के साहस को नमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विज्ञान, नवाचार, खेल और राष्ट्रीय सुरक्षा में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को नमन किया। ‘मन…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विज्ञान, नवाचार, खेल और राष्ट्रीय सुरक्षा में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को नमन किया।
‘मन की बात’ के 136वें एपीसोड में प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण और अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने केरल में संस्कृत शिक्षा को फुटबॉल के साथ जोड़ने की अनूठी पहल का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनते हुए वैश्विक रक्षा साझेदार के रूप में उभर रहा है। साथ ही 'कैच द रेन' अभियान में बढ़ती जनभागीदारी की भी प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई हर्बल चाय आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन रही है। उन्होंने देशभर में प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता बचाने के लिए लोगों की सामूहिक भागीदारी और प्रेरणादायक प्रयासों की भी सराहना की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
