मनोज तिवारी समेत कई भाजपा प्रत्याशियों ने डाले वोट, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया लगातार जारी है। सांसद मनोज तिवारी भी अपनी पत्नी के साथ मतदान करने वोटिंग केंद्र पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दिल्ली में सत्ता परिवर्तन का दावा किया। भाजपा…

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया लगातार जारी है। सांसद मनोज तिवारी भी अपनी पत्नी के साथ मतदान करने वोटिंग केंद्र पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दिल्ली में सत्ता परिवर्तन का दावा किया।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों को बताया, दिल्ली चुनाव में आज आप-दा का अंत और 27 साल बाद भाजपा का आरंभ होगा। आज हर गली, सोसायटी और समुदाय से आवाज है कि भाजपा आ रही है। मेरी सभी से अपील है कि वो दिल्ली की भविष्य के लिए आज अपने मत का प्रयोग करें। भाजपा को तो जीतना ही है, लेकिन आज मतदान करके दिल्ली को जिताने की जरूरत है।
फर्स्ट टाइम वोटर्स को लेकर मनोज तिवारी ने दावा किया, युवाओं का वोट हमें मिलने वाला है। क्योंकि उनको जो चाहिए, उस पर आप-दा वालों ने कुठाराघात किया है। दिल्ली के बच्चों को शिक्षा चाहिए, उनको नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में फेल नहीं चाहिए। दिल्ली सरकार से पूरे युवा का विश्वास उठ गया है।
भाजपा के संकल्प को लेकर उन्होंने कहा, कई चरणों में काम होगा। टूटी सड़कें और गलियों को एक ही साल में सही किया जाएगा, इसके अलावा कई अन्य चीजें जैसे साफ पानी घर-घर पहुंचाना, यमुना को डुबकी लगाने योग्य बनाने के लिए तीन साल का समय लेंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मतदान महादान है, ये प्रजातंत्र का आधार है। सभी को मतदान विवेकपूर्ण और स्वतंत्रता से करना चाहिए। मेरी कामना है कि सभी मतदान करें।
मनोज तिवारी, जगदीप धनखड़ के अलावा करोल बाग से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने दिल्ली में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा, दिल्ली में पूरी तरह से कमल खिल रहा है। आपदा जा रही है और भाजपा आ रही है।
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
