द इंडियन व्यू

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई, नई दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर ईडी का छापा

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को मुंबई, खंडाला और नई दिल्ली में एक साथ 17 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह छापेमारी मेसर्स सुरक्षा एसेट रिकंस्ट्रक्शन…

Ragwendra P Singh
June 16, 2026
2 min read
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई, नई दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर ईडी का छापा

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को मुंबई, खंडाला और नई दिल्ली में एक साथ 17 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह छापेमारी मेसर्स सुरक्षा एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एसएआरसीएल), मेसर्स सुरक्षा रियल्टी लिमिटेड, मेसर्स ख्याति रियल्टर्स प्रा.लि. और उनके प्रमोटरों, निदेशकों एवं कर्मचारियों के परिसरों पर की गई है।

 

ईडी के मुताबिक ईडी की मुंबई जोनल विंग (जोनल ऑफिस-I) की टीमों द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत यस बैंक के एक पूर्व कर्मचारी के ठिकाने पर भी तलाशी ली गई। यह पूरा मामला वित्त वर्ष 2016-17 से 2017-18 के दौरान मेसर्स मैकस्टार मार्केटिंग प्रा.लि. और अन्य कंपनियों के यस बैंक लोन के धोखाधड़ीपूर्ण हस्तांतरण (असाइनमेंट) से जुड़ा है।

 

ईडी की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध से जुड़े सबूतों को इकट्ठा करना है। आरोप है कि एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों (एआरसी) ने यस बैंक के साथ मिलीभगत की। इन कंपनियों ने घाटे में चल रही संपत्तियों (स्ट्रेस्ड एसेट्स) पर धोखाधड़ी से कब्जा करने के लिए पैसों का हेरफेर (सर्कुलर ट्रांजैक्शन) किया। इसके अलावा नीलामी की जाने वाली संपत्तियों के कम मूल्यांकन, एनसीएलटी प्रक्रिया में लेनदारों के मतदान अधिकारों और सीआईआरपी प्रक्रिया की पारदर्शिता को प्रभावित करने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर फर्जी दावे किए गए। ईडी इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

 

-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…