द इंडियन व्यू

मनदीप- उदिता की शादी में जगमगाए हॉकी के सितारे

जालंधर के हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन मनदीप सिंह और हिसार की भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता दुहान शादी के बंधन में बंध गए हैं। ओलंपियन्स ने जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सात फेरे लिए। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
March 21, 2025
3 min read
मनदीप- उदिता की शादी में जगमगाए हॉकी के सितारे

जालंधर के हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन मनदीप सिंह और हिसार की भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता दुहान शादी के बंधन में बंध गए हैं। ओलंपियन्स ने जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सात फेरे लिए।

साभार : गूगल

शादी में भारतीय हॉकी टीम के जनरल सेक्रेटरी भोला सिंह सहित पूरी टीम पहुंची। मनदीप की माता ने बोला कि आज खुशी भरा दिन है। इस शादी को लेकर दोनों परिवारों सहित रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह उदिता को अपनी बहू नहीं बेटी बनाकर रखेंगी।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1903042487784034428

वहीं मीडिया से बातचीत में उदिता ने कहा कि हम दोनों भारतीय टीम से खेलते हैं। 2018 में एशिया गेम्स के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और आज शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान उदिता ने कहा कि भारतीय पुरुष की टीम की तरह महिला टीम हॉकी में मेडल लेकर आने की पूरी कोशिश करेगी।

वहीं मनदीप ने कहा कि आज खुशी का दिन है। अब दोनों भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए मेडल जीतकर लाएंगे। 25 जनवरी 1995 को जालंधर के गांव मिट्ठापुर (हॉकी का मक्का) में जन्मे मनदीप सिंह ने जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी में युवा खिलाड़ी के तौर पर फील्ड हॉकी खेलने से शुरुआत की थी।

साभार : गूगल

मनदीप सिंह भारतीय पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं। जिन्होंने विश्व कप 2014 और 2018, एशियाई खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2018, एशिया कप 2013, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर 4 फाइनल 2014 और 2017, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर तीन 2013 और 2017 और चैंपियंस ट्रॉफी 2016 और 2018 में प्रदर्शन किया है। अन्य कई बड़ी चैंपियनशिप्स मनदीप सिंह अपने नाम कर चुके हैं।

https://www.instagram.com/hockeyindia/p/DHfsm0-RwHl/

हिसार के गांव नंगल में 14 जनवरी 1998 को जन्मी उदिता दुहान हरियाणा हॉकी टीम के साथ इंटरनेशनल मैचों में भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। वह भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर हैं। हॉकी से पहले उदिता हैंडबॉल भी खेल चुकी हैं। उनके खेल करियर की शुरुआत हैंडबॉल से ही हुई थी।

https://www.instagram.com/sunny_jaswal_photography/reel/DHhU0l5zIsm/

फिर उन्होंने हॉकी में अपना हाथ आजमाया। साल 2017 में उदिता ने सीनियर स्तर पर शुरुआत की थी। साल 2018 एशियाई खेलों में रजत, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था। भारत को 2021 टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर लाने में उदिता का बड़ा हाथ था। 2024 में वह महिला हॉकी इंडिया लीग नीलामी में सबसे अधिक कमाई करने वाली खिलाड़ी बनीं थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।