द इंडियन व्यू

मधुरा धामनगांवकर ने तीरंदाजी विश्व कप में रचा इतिहास, जीता पहला व्यक्तिगत स्वर्ण

मधुरा धामनगांवकर ने शनिवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण दो में स्वप्निल प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की कार्सन क्रेहे पर 139-138 की जीत के साथ अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप स्वर्ण पदक जीता। मधुरा को तीन साल से…

Ragwendra P Singh
May 10, 2025
1 min read
मधुरा धामनगांवकर ने तीरंदाजी विश्व कप में रचा इतिहास, जीता पहला व्यक्तिगत स्वर्ण

मधुरा धामनगांवकर ने शनिवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण दो में स्वप्निल प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की कार्सन क्रेहे पर 139-138 की जीत के साथ अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप स्वर्ण पदक जीता। मधुरा को तीन साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा नहीं करने के कारण विश्व तीरंदाजी रैंकिंग में जगह नहीं मिली है।

साभार : गूगल

वह तीसरे गेम में सात अंक के निशाने के बाद 81-85 से पीछे चल रही थीं। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने दबाव में शानदार संयम दिखाया और लगभग चौथे गेम में सिर्फ एक अंक गवां कर स्कोर 110-110 पर बराबर कर लिया।

मधुरा ने निर्णायक गेम में दो 10 के निशाने लगाये और ये दोनों केंद्र के बिलकुल करीब थे। उन्होंने तीसरे प्रयास में नौ के निशाने के साथ क्रेहे को पछाड़ दिया।

यह मधुरा का इस स्पर्धा में तीसरा पदक था, इससे पहले उन्होंने महिला टीम स्पर्धा में रजत और अभिषेक वर्मा के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने इन तीन पदकों के साथ तीन साल के बाद अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी में अपनी वापसी को यादगार बना दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।