द इंडियन व्यू

मदीना हादसाः जयशंकर ने दुख जताया, जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सऊदी अरब में मदीना के पास भारतीय तीर्थयात्रियों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताया है। इस हादसे में अनेक महिलाओं और बच्चों के भी हताहत होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि…

Ragwendra P Singh
November 17, 2025
1 min read
मदीना हादसाः जयशंकर ने दुख जताया, जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सऊदी अरब में मदीना के पास भारतीय तीर्थयात्रियों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताया है। इस हादसे में अनेक महिलाओं और बच्चों के भी हताहत होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि रियाद और जेद्दा के हमारे दूतावास पीड़ित परिवारों की मदद कर रहे हैं। जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।जयशंकर ने एक्स पोस्ट में कहा, ''सऊदी अरब के मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं।''जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। एक अन्य एक्स पोस्ट के अनुसार, सऊदी अरब के मदीना के निकट भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों के साथ हुई बस दुर्घटना के मद्देनजर जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कक्ष 24 घंटे काम करेगा। किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 8002440003 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…