मतदान के दिन 'आप' ने भाजपा पर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया, सोशल मीडिया पर डाले वीडियो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगलवार सुबह से ही मतदान जारी है और लगातार मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने यह आरोप लगाना…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगलवार सुबह से ही मतदान जारी है और लगातार मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने यह आरोप लगाना शुरू कर दिया है कि भाजपा बूथ के बाहर वोटर को पैसे बांट रही है।
आम आदमी पार्टी के इन सोशल मीडिया पोस्ट पर लगातार चुनाव आयोग की तरफ से जवाब दिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह दावा किया है कि पार्टी के कार्यकर्ता सरेआम एक बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं।
आरोप है कि यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में हो रहा है। इसके अलावा एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में आम आदमी पार्टी ने बताया है कि भाजपा के गुंडे राष्ट्रपति भवन के पास स्थित बूथ नंबर 27, एन ब्लॉक में पैसे बांट रहे थे। जब आरोप लगाने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा, तो वे लोग भाग गए।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस इस प्रकार के चुनावी घोटालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जबकि आम आदमी पार्टी के इन पोस्ट पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने स्थिति का संज्ञान लिया है। उनके त्वरित प्रतिक्रिया दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वे सभी तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
यह आरोप ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब दिल्ली विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, और विपक्षी दलों द्वारा इसे गंभीर रूप में लिया जा रहा है। ऐसे में इस मामले में चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
