मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तीन जिलों से भारी मात्रा में हथियार–विस्फोटक बरामद किए
इंफाल : मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में तीन जिलों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं। यह कार्रवाई चुराचांदपुर, कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिले में हुई। इस दौरान एक उग्रवादी को…

इंफाल : मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में तीन जिलों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं। यह कार्रवाई चुराचांदपुर, कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिले में हुई। इस दौरान एक उग्रवादी को गिरफ्तार करने में सुरक्षा बल सफल रहे।चुराचांदपुर जिले के गेलमोल गांव में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने करीब 40 किलोग्राम विस्फोटक से युक्त एक लॉन्ग-रेंज रॉकेट, रॉकेट लॉन्चिंग स्टैंड, बैटरी पीस और पांच रेत की बोरियां बरामद कीं। कांगपोकपी जिले के गेलबुंग जंगल में सुरक्षा बलों ने एक सीएमजी कार्बाइन और मैगजीन, एक .303 रायफल, दो पिस्टल और दोनों की मैगजीन, नौ देशी बोल्ट-एक्शन सिंगल बैरल बंदूकें, एक देशी एसबीबीएल, एक लोकल मेड ग्रेनेड, 46 जिंदा कारतूस, 80 खाली खोखे, एक सेफ्टी फ्यूज, एक डेटोनेटर, तीन पीस पीईके, चार पम्पी, एक पम्पी स्टैंड, दो बाओफेंग हैंडसेट, एक जोड़ी जंगल बूट और एक मैगजीन पाउच बरामद किया।कांगचुप थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंगलुंग गांव के आसपास भी एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। यहां से सुरक्षा बलों ने एक हेकर एंड कोच जी3 रायफल और मैगजीन, दो बोल्ट-एक्शन रायफलें, चार पुल मैकेनिज्म रायफलें, एक इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, दो-दो नंबर.36 हैंड ग्रेनेड, आर्मिंग रिंग और डेटोनेटर, दो जी3 लाइव राउंड और एक हैंडहेल्ड रेडियो सेट बरामद किया।इस बीच मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के वांगोई थाना क्षेत्र के चंद्रनदी लामखई इलाके से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक कैडर रोनाल्डो थौडम उर्फ लामजिंग्बा (23) को गिरफ्तार किया। वह हाओरेबी मयाई लाइकै का रहने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
