मणिपुर में आरपीएफ/पीएलए का मेजर गिरफ्तार, काकचिंग से भारी मात्रा में हथियार बरामद
इंफाल : मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने रविवार को आरपीएफ/पीएलए के स्वयंभू मेजर कोइजम इबोचौबा उर्फ इनाओ उर्फ सूमो उर्फ सोमो उर्फ पनसरेंग (45) को गिरफ्तार कर लिया।…

इंफाल : मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने रविवार को आरपीएफ/पीएलए के स्वयंभू मेजर कोइजम इबोचौबा उर्फ इनाओ उर्फ सूमो उर्फ सोमो उर्फ पनसरेंग (45) को गिरफ्तार कर लिया। याइरिपोक मालोम ममंग लाइकाई निवासी और वर्तमान में इंफाल थाना क्षेत्र के सगोलबंद नेप्रा मेनजोर लाइकाई में किराये के घर में रह रहे इबोचौबा 2017 में साजिक तामपाक में चार असम राइफल्स जवानों पर हुए हमले के मामले में वांछित था।पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पूछताछ के दौरान इबोचौबा ने काकचिंग जिले के खारुंगपट स्थित एक खेत में प्लास्टिक ड्रम के अंदर दबाकर रखे गए हथियारों का पता बताया। इसके आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां से एक एम-16 राइफल, आठ एसएलआर राइफल, एक .303 एलएमजी, दो .303 राइफल, अमोघ कार्बाइन के 190 कारतूस, एसएलआर के 30 कारतूस, एक डेटोनेटर, 32 एसएलआर मैगजीन, चार 7.62 एलएमजी मैगजीन, तीन .303 मैगजीन, छह .303 एलएमजी मैगजीन, तीन एम-16 मैगजीन, चार इंसास मैगजीन, तीन 2 इंच मोर्टार, दो आईईडी, एक रिमोट, दो इलेक्ट्रिक सर्किट, एक स्पिरिट ड्रम और एक मोबाइल फोन (सिम कार्ड सहित) बरामद किया।सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह बरामदगी क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर बड़ा प्रहार है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
