मणिपुर में अब भी हालात सामान्य नहीं हुएः राहुल गांधी
नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में हुई हालिया घटना को लेकर केंद्र को घेरा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर वर्षों से हिंसा की आग में जल रहा है और अब भी हालात सामान्य…

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में हुई हालिया घटना को लेकर केंद्र को घेरा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर वर्षों से हिंसा की आग में जल रहा है और अब भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। राज्य में राष्ट्रपति शासन भी लगाया गया था लेकिन स्थिति में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला।
राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि मणिपुर में एक बार फिर नफरत और हिंसा की आग में 20 घर जलकर नष्ट हो गए। हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और अनगिनत परिवार उजड़ चुके हैं। मणिपुर जिस पीड़ा से गुजर रहा है, उसकी कल्पना करना भी कठिन है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति केंद्र सरकार की विचारधारा का परिणाम है, जो लोगों को धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र और पहचान के आधार पर बांटती है। आज मणिपुर ही नहीं, बल्कि पूरा देश संवेदना की भी उम्मीद छोड़ चुका है।
राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर बेहतर भविष्य का हकदार है और इसके लिए समाज को जोड़ने की आवश्यकता है। देश को एकजुट रखने और विभाजनकारी राजनीति से ऊपर उठने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को मणिपुर के कामजोंग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के निकट नागा और कुकी समुदायों के बीच हुई झड़पों के दौरान 20 से अधिक घरों में आग लगा दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
