द इंडियन व्यू

भ्रामक विज्ञापन पर दीक्षांत आईएएस और अभिनव आईएएस को आठ-आठ लाख का जुर्माना

नई दिल्ली : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने दीक्षांत आईएएस और अभिनव आईएएस को झूठे और भ्रामक विज्ञापन चलाने के लिए आठ-आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों संस्थानों पर यह कार्रवाई उपभोक्ता अधिकारों…

Ragwendra P Singh
November 1, 2025
2 min read
भ्रामक विज्ञापन पर दीक्षांत आईएएस और अभिनव आईएएस को आठ-आठ लाख का जुर्माना

नई दिल्ली : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने दीक्षांत आईएएस और अभिनव आईएएस को झूठे और भ्रामक विज्ञापन चलाने के लिए आठ-आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों संस्थानों पर यह कार्रवाई उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन और अनुचित व्यापारिक तरीके अपनाने के मामले में की गई है।सीसीपीए के मुताबिक, इन दोनों कोचिंग संस्थानों ने अपने विज्ञापनों में सफल यूपीएससी उम्मीदवारों के नाम और फोटो बिना इजाजत के इस्तेमाल किए। उन्होंने अपनी कोचिंग की झूठी सफलता दिखाने के लिए ऐसे दावे किए जो हकीकत से बहुत अलग थे। जांच में पता चला कि दीक्षांत आईएएस ने 200 से ज्यादा परिणाम यूपीएससी 2021 का दावा किया, जबकि इसके पास इसका कोई ठोस सबूत नहीं था। वहीं, अभिनव आईएएस ने 2200 से अधिक चयन, आईएएस टॉप 10 में 10 से अधिक चयन और एचसीएस-पीसीएस में पहला रैंक जैसे दावे किए, जिनका कोई प्रमाण नहीं दिया जा सका।सीसीपीए ने कहा कि ऐसे झूठे विज्ञापन छात्रों को गुमराह करते हैं और उनके मेहनत, समय और पैसे को नुकसान पहुंचाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की हरकतें उपभोक्ता अधिकारों का सीधा उल्लंघन हैं।अब तक सीसीपीए ने 57 कोचिंग संस्थानों को भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापारिक प्रथाओं के लिए नोटिस भेजे हैं। इनमें से 27 संस्थानों पर करीब 98.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें ऐसे झूठे दावे तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…