द इंडियन व्यू

भूटान दौरे पर गए मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात में स्वच्छ ऊर्जा पर दिया जोर

नई दिल्ली : चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गुरुवार को भूटान पहुंचे केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वच्छ ऊर्जा और विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की…

Ragwendra P Singh
April 9, 2026
2 min read
भूटान दौरे पर गए मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात में स्वच्छ ऊर्जा पर दिया जोर

नई दिल्ली : चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गुरुवार को भूटान पहुंचे केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वच्छ ऊर्जा और विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अलावा मनोहर लाल ने भूटान के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योंपो गेमे शेरिंग के साथ भी बैठक की।

 

बैठक में जलविद्युत क्षेत्र में जारी सहयोग को मजबूत करने और भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा (सौर या पवन ऊर्जा जैसे कभी न खत्म होने वाले स्रोत) तथा क्षेत्रीय बिजली व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान दोनों देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ताओं का मुख्य केंद्र ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना विकास रहेगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच ‘पुनात्सांगछू-दो’ जलविद्युत परियोजना के लिए बिजली की दरों से जुड़े नियमों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों पक्षों ने बिजली ग्रिड की स्थिरता और सीमा पार बिजली के व्यापार को अधिक सुचारू बनाने के लिए एक तकनीकी ढांचे पर सहमति व्यक्त की।

 

भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास पर आधारित अनुकरणीय संबंध हैं और यह यात्रा इन संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें गैर-जलविद्युत ऊर्जा, बिजली पारेषण और परियोजनाओं के वित्तपोषण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है। बिजली मंत्री मनोहर लाल के इस दौरे को भारत और भूटान के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह साझेदारी आपसी विश्वास और विभिन्न क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग की विशेषता रखती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…