द इंडियन व्यू

भारी भरकम खर्च के बावजूद टॉटेनहम की हालत खराब, न्यूकैसल के खिलाफ नहीं खुला खाता

टॉटेनहम हॉटस्पर का करीब 400 मिलियन डॉलर खर्च करने के बावजूद इंग्लिश प्रीमियर लीग में खराब प्रदर्शन जारी है जहां टीम को शनिवार को घरेलू मैदान पर न्यूकैसल के हाथों 0-2 से हार मिली। टॉटेनहम की यह लगातार दूसरी हार है और इन…

Ragwendra P Singh
August 30, 2026
2 min read
भारी भरकम खर्च के बावजूद टॉटेनहम की हालत खराब, न्यूकैसल के खिलाफ नहीं खुला खाता

टॉटेनहम हॉटस्पर का करीब 400 मिलियन डॉलर खर्च करने के बावजूद इंग्लिश प्रीमियर लीग में खराब प्रदर्शन जारी है जहां टीम को शनिवार को घरेलू मैदान पर न्यूकैसल के हाथों 0-2 से हार मिली। टॉटेनहम की यह लगातार दूसरी हार है और इन दोनों मैचों में टीम एक भी गोल नहीं कर सकी है।

न्यूकैसल ने दूसरे हाफ में दोनों गोल दागकर मुकाबला अपने नाम किया। एंथनी एलांगा ने 62वें मिनट में मैच का पहला गोल किये। इसके 10 मिनट बाद योआने विसा ने न्यूकैसल की बढ़त 2-0 कर दी। टॉटेनहम के कई नए खिलाड़ी मैदान पर उतरे, लेकिन वे टीम को गोल दिलाने में नाकाम रहे।

लिवरपूल ने आखिरी समय में गोल के बूते एनफील्ड में नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-2 से बराबरी पर रोका। विक्टर मुनोज ने 82वें मिनट में गोल करके लिवरपूल को 2-2 की बराबरी दिलाई। डैन एनडोये ने पहले हाफ में गोल करके फॉरेस्ट को बढ़त दिलाई, लेकिन 60वें मिनट में एलेक्जेंडर इसाक ने लिवरपूल के लिए बराबरी का गोल कर दिया।

@NUFC

इसके बाद मॉर्गन गिब्स-व्हाइट ने पेनल्टी को गोल में बदलकर मेहमान टीम को फिर 2-1 से आगे कर दिया। मुनोज ने हालांकि 82वें मिनट में क्रॉसबार से टकराकर अंदर गई शानदार स्ट्राइक से स्कोर बराबर कर दिया। मुकाबले को लिवरपूल के नये निवेशक समूह के प्रमुख अमित भाटिया ने भी देखा।

इस समूह में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और फेसबुक के सह-संस्थापक एडुआर्डो सैवरिन भी शामिल हैं। समूह ने करीब 2.2 अरब डॉलर में लिवरपूल की अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। मैच से पहले भाटिया ने लिवरपूल के मालिक जॉन हेनरी के साथ मैदान पर तस्वीरें खिंचवाईं।

कोवेंट्री के लिए प्रीमियर लीग में वापसी का जश्न फीका पड़ गया। सीबीएस एरिना में 2001 के बाद पहली बार शीर्ष स्तर का मुकाबला खेल रही कोवेंट्री को शीर्ष स्तर पर जगह बनाने वाली एक अन्य टीम हल के हाथों 0-1 से हार मिली। लियाम मिलर ने 82वें मिनट में हल के लिए निर्णायक गोल किया। बोर्नमाउथ के खिलाफ एवर्टन ने इंजरी टाइम में गोल कर 1-1 से ड्रॉ खेला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।