भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई पर डील पक्की, आबू धाबी में पीएम मोदी ने रक्षा और ऊर्जा पर भी किए समझौते
अबू धाबी, UAE : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच देशों के दौरे की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हुई है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया…

अबू धाबी, UAE : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच देशों के दौरे की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हुई है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरे को भारत और यूएई के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
राष्ट्रपति से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अबू धाबी पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, ऊर्जा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और निवेश जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूएई हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे और साझेदारी को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे।
ऊर्जा और LPG सप्लाई पर अहम समझौते
इस मुलाकात के दौरान भारत और यूएई के बीच लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सप्लाई और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से जुड़े दो महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी है। इन समझौतों से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है। दोनों देशों ने ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को और विस्तार देने पर जोर दिया।
रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर भी बढ़ी साझेदारी
बैठक में रक्षा सहयोग को भी मजबूत करने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी विचार साझा किए। यूएई द्वारा हाल के घटनाक्रमों पर भारत ने समर्थन व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि इस कठिन समय में भारत यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है।
होर्मुज स्ट्रेट पर भी हुई चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान होर्मुज स्ट्रेट को जल्द से जल्द खोलने की आवश्यकता पर जोर दिया और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में यूएई में हुए हमलों की कड़ी निंदा भी की।
पांच देशों के दौरे पर पीएम मोदी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा पांच देशों का है, जिसमें वे यूएई के बाद नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली भी जाएंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत के व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और निवेश संबंधों को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाना है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच यह साझेदारी आने वाले वर्षों में रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
