भारत-सऊदी अरब की रणनीतिक साझेदारी काफी मजबूतः जायसवाल
नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और सऊदी अरब की रणनीतिक साझेदारी काफी मजूबत है और हमें उम्मीद है कि आपसी हितों और संवेदनशीलताओं का ध्यान रखा जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की यह प्रतिक्रिया…

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और सऊदी अरब की रणनीतिक साझेदारी काफी मजूबत है और हमें उम्मीद है कि आपसी हितों और संवेदनशीलताओं का ध्यान रखा जाएगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की यह प्रतिक्रिया कल मंत्रालय की ओर से आई प्रतिक्रिया की तुलना में संक्षिप्त और हल्की है। कल मंत्रालय ने दोनों देशों के सैन्य समझौते को लेकर चिंता जताई थी। मंत्रालय ने कहा था कि इससे भारत के राष्ट्रीय हितों और क्षेत्रीय एवं वैश्विक स्थिरता प्रभावित होगी।
पाकिस्तान-सऊदी समझौते में प्रावधान है कि दोनों में से किसी एक पर हुए हमले को दोनों देशों पर आक्रमण माना जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा, “भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापक स्ट्रेटेजिक साझेदारी है जो पिछले कुछ वर्षों में काफ़ी गहरी हुई है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी स्ट्रेटेजिक साझेदारी में आपसी हितों और संवेदनशीलताओं को ध्यान में रखा जाएगा।”
प्रवक्ता से ईरान में चाहबहार बंदरगाह के संबंध में अमेरिकी प्रशासन के निर्णय के बारे में भी पूछा गया था। ट्रम्प प्रशासन की ओर से प्रतिबंध छूट समाप्त करने के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि हम इसके प्रभावों का आकलन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत चाबहार बंदरगाह के बेहेश्ती खंड का संचालन कर रहा है। सरकारी कंपनी इंडिया पोर्ट ग्लोबल द्विपक्षीय समझौते के तहत बंदरगाह का संचालन कर रही है जो अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक संपर्क के लिए बहुत उपयोगी है। ईरान के खिलाफ व्यापक प्रतिबंधों के बावजूद ट्रम्प प्रशासन के पहले दौर में भारत को चाहबहार के संबंध में प्रतिबंधों से छूट दी गई थी।
ट्रम्प प्रशासन का यह नया निर्णय 29 सितंबर से लागू होगा। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी प्रशासन की ओर से भारत के खिलाफ की गई यह एक ओर बड़ी कार्रवाई है। इसी बीच ट्रम्प प्रशासन के साथ व्यापार वार्ता भी जारी है। प्रवक्ता ने बताया कि सहायक यूएसटीआर ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि की एक टीम ने 16 सितंबर को वाणिज्य मंत्रालय में अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर चल रही बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए बैठकें कीं। चर्चाएं सकारात्मक और दूरदर्शी रहीं, जिनमें व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को शीघ्रता से संपन्न करने के प्रयासों को तेज़ करने का निर्णय लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
