द इंडियन व्यू

भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच 6 अक्टूबर को, 399 का होगा सबसे सस्ता टिकट

लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर को होने वाले पहले टी-20 मुकाबले को लेकर लखनऊ में तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए शनिवार को टिकट…

Ragwendra P Singh
September 19, 2026
2 min read
भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच 6 अक्टूबर को, 399 का होगा सबसे सस्ता टिकट

लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर को होने वाले पहले टी-20 मुकाबले को लेकर लखनऊ में तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए शनिवार को टिकट लांचिंग समारोह आयोजित किया गया। इस मैच को लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि मुकाबले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मैच के लिए टिकटों की शुरुआती कीमत 399 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं सबसे महंगा टिकट साउथ लाउंज के ए और बी ब्लाक का रहेगा जिसकी कीमत 13,500 रुपए होगी।

यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला ने बताया कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस टी-20 मुकाबले के लिए टिकटों की आनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। आनलाइन टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप (बाई जोमैटो) पर मिलेंगे जिसकी शुरुआत शनिवार शाम से हो गई है। उन्होंने कहा कि इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

यूपीसीए की मीडिया समिति के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने कहा कि एसोसिएशन एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की सफल मेजबानी के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों को शानदार अनुभव मिलेगा और भविष्य में भी इकाना स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करता रहेगा।

इस अवसर पर मौजूद इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा ने कहा कि मैच के आयोजन को लेकर स्टेडियम में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों को मैच के दौरान बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।