द इंडियन व्यू

भारत-रूस के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 23वीं शिखर वार्ता आज, कई देशों की होगी नजर

नई दिल्ली : भारत-रूस रिश्तों के लिए शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। भारत की दो दिनों की यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई…

Ragwendra P Singh
December 5, 2025
2 min read
भारत-रूस के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 23वीं शिखर वार्ता आज, कई देशों की होगी नजर

नई दिल्ली : भारत-रूस रिश्तों के लिए शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। भारत की दो दिनों की यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई अड्डे पर आगवानी की और दोनों नेता एक ही कार में सवार हो प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। आज भारत और रूस के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 23वीं शिखर वार्ता होगी, जिसमें दोनों देशों में अहम समझौते की संभावना है।रूस के साथ भारत के द्विपक्षीय समझौतों के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। सुबह 11.50 बजे हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच 23वीं शिखर वार्ता होगी जिसमें रक्षा, ऊर्जा, तकनीक, कारोबार सहित आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर अहम समझौते हो सकते हैं। शिखर वार्ता रक्षा संबंधों का मजबूती, आपसी व्यापार को बाहरी दबावों से मुक्त रखना और छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार पर केंद्रित है।बैठक पर अमेरिका, पाकिस्तान, चीन और पश्चिमी देशों की करीबी नजर होगी। भारत दौरे पर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की गर्मजोशी भरे रिश्तों की चर्चा भी इन देशों की मीडिया में है। रूस-भारत शिखर वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और इससे भारत-अमेरिकी रिश्तों में गिरावट आई है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर रूस और यूक्रेन युद्ध में अमेरिकी मध्यस्थता से बनी परिस्थितियां भी हैं। लिहाजा, दोनों देशों के बीच आज होने वाले समझौतों पर भी दुनिया भर की निगाहें होंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…