‘भारत में 9 साल में 26.9 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर’, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट
भारत सरकार के दावों पर अब वर्ल्ड बैंक की मुहर भी लग गई है. केंद्र की भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों के रूप में बताती है कि उनकी सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. विपक्ष इस दावे की आलोचना करता रहा है. लेकिन…

भारत सरकार के दावों पर अब वर्ल्ड बैंक की मुहर भी लग गई है. केंद्र की भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों के रूप में बताती है कि उनकी सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. विपक्ष इस दावे की आलोचना करता रहा है. लेकिन अब वर्ल्ड बैंक ने भी मान लिया है कि करोड़ों लोग भारत में गरीबी रेखा से बाहर आएं हैं. भाजपा सरकार के दावे पर अब वर्ल्ड बैंक की मुहर भी लग गई है.
भारत में तेजी से घट रही है गरीबी
हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने पावर्टी एंड शेयर्ड प्रॉस्पेरिटी नाम से एक रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, 2011-12 में भारत की करीब 27.1% आबादी गरीबी में जीवन यापन करती थी. हालांकि, 2022-23 तक ये आंकड़ा घटकर महज 5.3% रह गया है. आसान भाषा में बताएं तो करीब नौ वर्षों में 26.9 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हो गए हैं. ये आंकड़ा पाकिस्तान की कुल जनसंख्या से कहीं अधिक है.
पाकिस्तान में बिगड़ते जा रहे हैं हालात
ये तो हो गई भारत की बात. अब बात करते हैं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की. पाकिस्तान की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है. 2017-18 में जहां 4.9 प्रतिशत लोग अत्यंत गरीबी में जीवन बिताते थे और 2020-2021 में ये आंकड़ा बढ़कर 16.5 प्रतिशत हो गया है.
वर्ल्ड बैंक ने बदली अत्यंत गरीबी की परिभाषा
बता दें, वर्ल्ड बैंक ने गरीबी की परिभाषा अब बदल दी है. वर्ल्ड बैंक पहले जहां 2.15 डॉलर प्रतिदिन से कम कमाने वाले व्यक्ति को अत्यंत गरीब मानती थी लेकिन अब वर्ल्ड बैंक तीन डॉलर प्रतिदिन कमाने वाले व्यक्ति को अत्यंत गरीब मानती है.
विकास के नाम पर भीख मांगता है पाकिस्तान
पाकिस्तान हर दिन वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ सहित अन्य देशों से विकास के नाम पर पैसा मांगता रहता है लेकिन पाकिस्तान में गरीबी घटने की बजाए बढ़ती जा रही है. दरअसल, पाकिस्तान खैरात में मिले पैसों को जनता पर इस्तेमाल करने की बजाए भारत विरोधी ताकतों और आतंकी नेटवर्क्स को मजबूत करने के लिए कर रही है. Read More
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
