द इंडियन व्यू

भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता : मार्क मोबियस

नई दिल्ली। अरबपति निवेशक मार्क मोबियस ने बुधवार को कहा कि भारत अगर मजबूती और नीति निरंतरता के वर्तमान मार्ग पर बना रहता है, तो इसमें दुनिया की तीसरी नहीं, बल्कि दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है। उन्होंने…

Ragwendra P Singh
April 16, 2025
2 min read
भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता : मार्क मोबियस

नई दिल्ली। अरबपति निवेशक मार्क मोबियस ने बुधवार को कहा कि भारत अगर मजबूती और नीति निरंतरता के वर्तमान मार्ग पर बना रहता है, तो इसमें दुनिया की तीसरी नहीं, बल्कि दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है।

उन्होंने आगे कहा कि बीते कुछ वर्षों में भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मौजूदा समय में कुल जीडीपी के मामले में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान ही भारत से आगे हैं।

आईएमएफ के ताजा अनुमानों के अनुसार, भारत की रियल जीडीपी 4.3 ट्रिलियन डॉलर की है, जो जापान के 4.4 ट्रिलियन डॉलर और जर्मनी के 4.9 ट्रिलियन डॉलर से मामूली रूप से कम है। जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को देखें, भारत इस साल जापान और 2027 तक जर्मनी से आगे निकल सकता है।

मोबियस ने आईएएनएस से कहा कि भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है।

उन्होंने आगे कहा, भारत की जनसंख्या अब चीन से काफी ज्यादा है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि चीन की जनसंख्या वास्तव में 800 मिलियन या उससे कम है, जिसकी औसत आयु भारत के 1.2 बिलियन लोगों से कहीं अधिक है।

मोबियस ईएम ऑपर्च्युनिटीज फंड चलाने वाले वैश्विक निवेशक ने कहा, अगर भारत आयात प्रतिबंधों (टैरिफ और गैर-टैरिफ दोनों) को हटाने में सक्षम हो जाता है, तो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी आएगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होती जाएगी।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के हालिया प्रदर्शन पर मोबियस ने आईएएनएस से कहा कि अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ लगने से पहले भी भारतीय शेयर बाजार में काफी गिरावट हुई थी।

उन्होंने आगे कहा, बाजार में रिकवरी जरूर आएगी। ऐसे में अच्छे शेयरों को एवरेज करने का यह सही समय है। अगर किसी निवेशक के पास शेयर पहले से हैं तो उसे होल्ड करने का यह सबसे अच्छा समय है।

हाल के कुछ दिनों में भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। बीते पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 4 प्रतिशत का रिटर्न दे चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…