द इंडियन व्यू

भारत-पाक तनाव के बीच नीरज चोपड़ा क्लासिक अनिश्चितकाल के लिए टला

बेंगलुरु में 24 मई को खेले जाने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता को पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। आयोजकों ने बोला कि ‘‘इस समय हमारी संवेदनाएं सिर्फ हमारे सशस्त्र बलों के साथ…

Ragwendra P Singh
May 9, 2025
3 min read
भारत-पाक तनाव के बीच नीरज चोपड़ा क्लासिक अनिश्चितकाल के लिए टला

बेंगलुरु में 24 मई को खेले जाने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता को पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। आयोजकों ने बोला कि ‘‘इस समय हमारी संवेदनाएं सिर्फ हमारे सशस्त्र बलों के साथ है जो हमारे देश के लिए सबसे आगे खड़े हैं।’’

साभार : गूगल

इस बारे में नीरज चोपड़ा ने ‘एक्स’ पर एनसी क्लासिक टीम से एक बयान पोस्ट करके प्रतियोगिता स्थगित होने का ऐलान किया। यह ऐलान उस दिन हुआ है जब लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल को भी एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया।

@Neeraj_chopra1 @nc_classic

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम आने वाले समय में बताया जाएगा। बयान में कहा गया है, ‘‘मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एनसी क्लासिक का शुरूआती चरण अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह निर्णय विचार और परामर्श के बाद लिया गया है जिसमें एथलीटों, हितधारकों और व्यापक समुदाय की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है।’’ इसके अनुसार, ‘‘हम खेल की एकजुट ताकत में विश्वास करते हैं।

लेकिन इस नाजुक घड़ी में देश के साथ मजबूती से खड़े रहना सबसे महत्वपूर्ण है। इस समय हमारी सारी संवेदनाएं केवल हमारे सशस्त्र बलों के साथ हैं जो हमारे देश के लिए सबसे आगे खड़े हैं। जय हिंद।’’

इस प्रतियोगिता का आयोजन चोपड़ा और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और विश्व एथलेटिक्स के सहयोग से संयुक्त रूप से होना था। इसे विश्व एथलेटिक्स द्वारा श्रेणी ए का दर्जा दिया गया था और इसमें भारतीय सुपरस्टार सहित कई ओलंपिक पदक विजेताओं के खेलने की उम्मीद थी।

लाइव प्रसारण के लिए अपर्याप्त रोशनी व्यवस्था के कारण इसे कुछ दिनों पहले पंचकुला के मूल स्थल से बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया था। चोपड़ा के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ की घोषणा बहुत धूमधाम से की गई थी लेकिन यह देखना बाकी है कि इसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में जगह मिलती है या नहीं।

चोपड़ा 16 मई को दोहा डायमंड लीग में भाग लेंगे और उसके बाद 24 जून को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में खेलेंगे। पांच भारतीय जबकि सात विदेशी शीर्ष भाला फेंक एथलीट भी नीरज क्लासिक प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करने वाले थे। चार अन्य भारतीय किशोर जेना, सचिन यादव, रोहित यादव और साहिल सिलवाल हैं।

इस टूर्नामेंट विदेशी प्रतियोगियों में ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ( सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 93.07 मीटर), जर्मनी के 2016 ओलंपिक स्वर्ण विजेता थॉमस रोहलर (93.90 मीटर), कीनिया के 2015 विश्व चैंपियन जूलियस येगो (92.72 मीटर), श्रीलंका के रुमेश पथिरगे (85.45 मीटर), ब्राजील के लुईस मौरिसियो दा सिल्वा (85.91 मीटर) और अमेरिका कर्टिस थॉम्पसन (87.76 मीटर के मौजूदा सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले) जैसे खिलाड़ी चुनौती पेश करने वाले थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।