भारत-पाक तनाव के बीच आईपीएल स्थगित
आईपीएल को भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार का मैच बीच में ही…

आईपीएल को भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार का मैच बीच में ही रद्द होने के बाद से टूर्नामेंट के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे।

एक समाचार एजेंसी को बीसीसीआई के एक अधिकारी ने लीग के निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चलता रहे।’’ 25 मई को टूर्नामेंट का समापन कोलकाता में होना था।

भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के एक पखवाड़े बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। पहलगाम हमले में 26 लोग की जान गई थी।
हवाई हमले के अलार्म और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच गुरुवार को पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित भारत के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया।

इससे पहले लाहौर और रावलपिंडी सहित अन्य शहरों में भारतीय ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान सुपर लीग को यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया था। लीग सूत्रों के अनुसार, सैन्य टकराव ने विदेशी खिलाड़ियों में काफी चिंता पैदा कर दी है और वे अगले कुछ दिनों में वापस लौट आएंगे।
पिछले साल मेगा नीलामी में 10 फ्रेंचाइजी ने 62 विदेशी खिलाड़ियों को अनुबंधित किया था। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी सड़क मार्ग से धर्मशाला से राष्ट्रीय राजधानी आ रहे हैं।

आईपीएल में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच मैच खेला जाना था। आईपीएल में 12 लीग मैच तथा कोलकाता में होने वाले फाइनल सहित चार नॉकआउट मैच खेले जाने बाकी थे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
