'भारत पर्व' के समापन समारोह में तीन राज्यों का दिखा सांस्कृतिक तालमेल
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लाल किले में आयोजित 'भारत पर्व' के समापन समारोह के दौरान शनिवार को कर्नाटक का शास्त्रीय नृत्य, आंध्र प्रदेश का कुचिपुड़ी नृत्य और झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का सम्मिश्रण देखने…

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लाल किले में आयोजित 'भारत पर्व' के समापन समारोह के दौरान शनिवार को कर्नाटक का शास्त्रीय नृत्य, आंध्र प्रदेश का कुचिपुड़ी नृत्य और झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का सम्मिश्रण देखने को मिला। यह राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक, कलात्मक और पर्यटन विरासत का एक जीवंत प्रदर्शन रहा।
पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, पर्यटन, व्यंजन, हथकरघा और विरासत को दर्शाने वाला एक भव्य राष्ट्रीय मंच था।
कर्नाटक सरकार के कन्नड़, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से शास्त्रीय नृत्य, संगीत और पारंपरिक लोक प्रदर्शनों का आयोजन किया गया, जिसमें कन्नड़ कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं।
इस अवसर पर कर्नाटक के शिवमोग्गा क्षेत्र का शक्तिशाली और लयबद्ध ढोल नृत्य डोलू कुनिथा मुख्य आकर्षण रहा। इस प्रस्तुति में शानदार यक्षगान भी शामिल था, जो तटीय कर्नाटक की एक अनूठी नृत्य-नाट्य परंपरा है और जिसका इतिहास चार शताब्दियों से अधिक पुराना है। नृत्य, संगीत, रंगमंच और तात्कालिक संवादों का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण यक्षगान, आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण मुद्राओं तथा सशक्त संगीत के माध्यम से पौराणिक कथाओं को जीवंत कर देता है। यह पारंपरिक रात्रिकालीन प्रदर्शन कला आज भी विश्वभर में कर्नाटक की सांस्कृतिक पहचान बनी हुई है।
इसी दौरान आंध्र प्रदेश पवेलियन में पर्यटन प्रदर्शन, एक पारंपरिक फूड कोर्ट विषय पर आधारित और एक उत्कृष्ट हथकरघा प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। इसमें आगंतुकों को राज्य की ऐतिहासिक विरासत, कलात्मक परंपराओं और रचनात्मक उत्कृष्टता की एक जीवंत झलक मिली। यहां के 46 कलाकारों एक एक समूह ने भव्य कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति दी। इससे राज्य की शास्त्रीय नृत्य परंपरा की गरिमा, भव्यता और आध्यात्मिक गहराई की जीवंतता दिखाई दी। इस मौके पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में इस उत्सव की भूमिका को और मजबूत किया है।
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट(आईएचएम) रांची के स्टॉल पर देश-विदेश के आंगुतकों ने स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया, जो झारखंड की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत में गहरी रुचि को दर्शाता है। इस प्रस्तुति ने न केवल झारखंड की पारंपरिक भोजन संस्कृति को बढ़ावा दिया, बल्कि आईएचएम रांची की कौशल विकास पहलों को भी प्रदर्शित किया।
एक शेफ हरे कृष्ण चौधरी ने झारखंडी व्यंजनों की सादगी, पोषण मूल्य और सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया और समझाया कि कैसे स्थानीय सामग्रियां और पारंपरिक खाना पकाने की तकनीकें टिकाऊ और सामुदायिक खाद्य प्रथाओं को दर्शाती हैं।
इस पर्व के दौरान सांस्कृतिक प्रेमियों और विदेशी आंगतुकों की भारी भीड़ रही।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
