भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर आज होंगे हस्ताक्षर
नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड, वस्तुओं एवं सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर सोमवार को हस्ताक्षर करेंगे। यह समझौता दोनों पक्षों द्वारा…

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड, वस्तुओं एवं सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर सोमवार को हस्ताक्षर करेंगे। यह समझौता दोनों पक्षों द्वारा तय तारीख से लागू होगा।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस समझौते में 20 पाठ शामिल हैं, जिनमें वस्तुओं का व्यापार, मूल नियम, सेवाएं, सीमा शुल्क एवं व्यापार सुगमता, एसपीएस, टीबीटी, व्यापार उपाय, विवाद निपटान और कानूनी प्रावधान शामिल हैं।
एफटीए दो या अधिक देशों के बीच एक आर्थिक व्यवस्था है, जिसमें वे आपस में व्यापार होने वाली अधिकतम वस्तुओं पर सीमा शुल्क समाप्त करने या काफी हद तक कम करने पर सहमत होते हैं। इसके साथ ही वे उन बाधाओं को भी कम करते हैं जो दोतरफा व्यापार एवं निवेश को प्रभावित कर सकती हैं।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड नई आज दिल्ली में एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। ये समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगरा के ताजमहल में न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ गोयल ने कहा कि वर्षों की उच्च स्तरीय चर्चाओं के बाद इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया है। दोनों देशों के नेताओं की उपस्थिति में इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर पांच अरब डॉलर तक पहुंचाना है।
उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच समझौते के लिए बातचीत पहली बार 2010 में शुरू हुई, 2015 में नौ दौर के बाद रुक गई, और मार्च 2025 में फिर शुरू हुई। इसके बाद 16 मार्च 2025: वार्ता फिर से शुरू हुई, 22 दिसंबर 2025: वार्ता पूरी होने की घोषणा की गई थी जिस पर साेमवार 27 अप्रैल को हस्ताक्षर होने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
