भारत ने साइप्रस के जहाज पर ईरान के हमले की निंदा की
नई दिल्ली : भारत ने ओमान के तट पर साइप्रस ध्वज वाले कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए ईरानी हमले की निंदा की है। साथ ही वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित…

नई दिल्ली : भारत ने ओमान के तट पर साइप्रस ध्वज वाले कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए ईरानी हमले की निंदा की है। साथ ही वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित नौवहन बहाल करने के लिए तत्काल तनाव कम करने और राजनयिक समाधान तलाशने का आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि साइप्रस के जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। हमले के बाद 10 को बचा लिया गया है और एक लापता है।
विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि हम आज सुबह ओमान के तट पर वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक लापता बताया जा रहा है।
बयान में कहा गया है कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और चल रहे खोज एवं बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है। हम ओमान के अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा, “क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की लगातार घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। हम तनाव को तत्काल कम करने और राजनयिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने का अपना आह्वान दोहराते हैं ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से निर्बाध नौवहन और वाणिज्य को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
