द इंडियन व्यू

भारत ने की ब्रह्मोस डील तो टेंशन में आ गया तुर्की, क्या पूर्वी भूमध्यसागर में बदल सकता है शक्ति संतुलन?

नई दिल्ली। भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को लेकर तुर्की में चिंता बढ़ती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रीस और साइप्रस भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई…

Ragwendra P Singh
May 30, 2026
2 min read
भारत ने की ब्रह्मोस डील तो टेंशन में आ गया तुर्की, क्या पूर्वी भूमध्यसागर में बदल सकता है शक्ति संतुलन?

नई दिल्ली। भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को लेकर तुर्की में चिंता बढ़ती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रीस और साइप्रस भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ है।

 

तुर्की के रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ग्रीस को ब्रह्मोस मिसाइल मिलती है तो पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र में शक्ति संतुलन पूरी तरह बदल सकता है। इससे तुर्की की रणनीतिक और सैन्य स्थिति पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

तुर्की के रक्षा विश्लेषक अर्दान ज़ेंटर्क ने कहा है कि ब्रह्मोस की मैक 3 गति, सटीक निशाना लगाने की क्षमता और जमीन, समुद्र व हवा से लॉन्च होने की क्षमता इसे बेहद खतरनाक बनाती है।

 

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि साइप्रस इस संभावित डील में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है, जिससे तुर्की की चिंता और बढ़ गई है।

 

ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस के संयुक्त सहयोग से विकसित की गई एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे दुनिया की सबसे तेज और सटीक मिसाइलों में गिना जाता है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार इसकी लो-फ्लाइट क्षमता और तेज गति के कारण इसे रोकना बेहद मुश्किल माना जाता है, जिससे यह कई एयर डिफेंस सिस्टम के लिए चुनौती साबित हो सकती है।

 

फिलहाल भारत सरकार की ओर से ग्रीस या साइप्रस को ब्रह्मोस मिसाइल बेचने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…