द इंडियन व्यू

'भारत चौतरफा घिरा, विदेश नीति विफल', अमेरिकी टैरिफ के बाद अखिलेश यादव का हमला

नई दिल्ली : भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद राजनीतिक घमासान मचा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल हो रही है। कहीं ना…

Ragwendra P Singh
August 7, 2025
2 min read
'भारत चौतरफा घिरा, विदेश नीति विफल', अमेरिकी टैरिफ के बाद अखिलेश यादव का हमला

नई दिल्ली : भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद राजनीतिक घमासान मचा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल हो रही है। कहीं ना कहीं हमारा भारत संकट में है और देश चौतरफा घिरा है।

दिल्ली में अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, सरकार विदेश नीति पर पूरी तरह विफल रही है। किसान के हितों के लिए वादा किया था, लेकिन किसान की आय दोगुनी नहीं हो पाई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला है। जिस तरह पाबंदियां लग रही हैं, कहीं ना कहीं हमारा देश और अर्थव्यवस्था संकट में है। किसान और नौजवान भी संकट में है। भारत चौतरफा घिर गया है।

अमेरिकी टैरिफ के दबाव में भारत ने झुकने से इनकार कर दिया है? इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका से रिश्ते भारत को रखने ही पड़ेंगे।

उन्होंने कहा, अमेरिका के साथ रिश्ते आज के नहीं हैं, यह बहुत पहले से रहे हैं। उन रिश्तों को मजबूत कैसे किया जाए, इस दिशा में काम होना चाहिए। कारोबारी और किसानों के हितों में सोचना चाहिए। सपा प्रमुख ने सवाल उठाते हुए आगे कहा, सोचने की बात है कि आज सरकार को यह क्यों कहना पड़ रहा है? यह दुखद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर प्रधानमंत्री चीन जा रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी जरूर लेकर जाएं, क्योंकि वह नाम बदलने में आगे हैं और हो सकता है वह चीन का भी नाम बदल दें।

इस दौरान, अखिलेश यादव ने ग फॉर गधा वाली टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जवाब दिया। सपा प्रमुख ने कहा, ग फॉर गरीब भी तो हो सकता है, हम लोग गरीबों के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। हमारे लिए ग फॉर गरीब है, हो सकता बीजेपी के लिए ग फॉर गधा होता हो।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…