द इंडियन व्यू

भारत को अमेरिका से मिला हवा में ही ईंधन भरने वाला बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना को अमेरिका से लीज पर लिया गया हवा में ही ईंधन भरने वाला विमान बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर मिला गया है। यह विमान शुक्रवार सुबह आगरा के वायु सेना स्टेशन पर उतरा है। यह पूरी तरह से वेट लीज पर…

Ragwendra P Singh
November 21, 2025
3 min read
भारत को अमेरिका से मिला हवा में ही ईंधन भरने वाला बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर

नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना को अमेरिका से लीज पर लिया गया हवा में ही ईंधन भरने वाला विमान बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर मिला गया है। यह विमान शुक्रवार सुबह आगरा के वायु सेना स्टेशन पर उतरा है। यह पूरी तरह से वेट लीज पर लिया गया विमान है, जिसका मतलब है कि एयरक्राफ्ट को अमेरिकी फर्म मेट्रिया मैनेजमेंट के पायलट और क्रू उड़ाएंगे, चलाएंगे और रखरखाव करेंगे। यह टैंकर विमान मिलने से आधुनिक युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना को हवा में ही ईंधन भरने में आसानी होगी।भारत के रिफ्यूलर फ्लीट में अभी छह रूसी इल्यूशिन-78 टैंकर हैं, जिन्हें पहली बार साल 2003 में शामिल किया गया था। पुराने पड़ते इन टैंकरों की मरम्मत और रखरखाव में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन विमानों की दृश्यता भी काफी कम है, जिससे लंबी दूरी के मिशन या बिना लैंड और रिफ्यूल किए ज्यादा उड़ान भरने में दिक्कत थी। वायु सेना साल 2007 से छह मिड-एयर रिफ्यूलर लेने की कोशिश कर रही है लेकिन राजनयिक देरी और आर्थिक दिक्कतों की वजह से उसे कामयाबी नहीं मिली। इसलिए कुछ दिन पहले रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना और नौसेना के पायलट्स को एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग ट्रेनिंग देने के लिए अमेरिकी कंपनी मेट्रिया मैनेजमेंट के साथ समझौता किया था।फ्लाइट रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट (एफआरए) के लिए किये गए अनुबंध के आधार पर वेट लीज पर लिया गया केसी-135 आज आगरा में उतरा। इस एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल भारतीय नौसेना भी करेगी। यह विमान 60 साल से अमेरिकी वायु सेना की ऑपरेशनल क्षमताओं का हिस्सा रहा है। इसमें रिफ्यूलिंग के लिए फ़्लाइंग बूम सिस्टम लगा है और इसमें मल्टीपाइंट रिफ्यूलिंग सिस्टम भी लगाया जा सकता है, जिससे एक साथ दो विमानों को हवा में ईंधन दिया जा सकता है। यह पूरी तरह से वेट लीज पर लिया गया विमान है, जिसका मतलब है कि एयरक्राफ्ट को अमेरिकी फर्म मेट्रिया मैनेजमेंट के पायलट और क्रू उड़ाएंगे, चलाएंगे और रखरखाव करेंगे।भारत ने अपने मौजूदा सोवियत रूसी चार-इंजन वाले टैंकर इल्यूशिन आईएल-78 टैंकरों के सामने आने वाली बड़ी ऑपरेशनल चुनौतियों को दूर करने के लिए केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर को लीज पर लिया है, जिससे आधुनिक युद्ध के दौरान वायु सेना को हवा में ही ईंधन भरने में आसानी होगी।भारतीय रक्षा बलों को ऑपरेशनल तैयारी और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ तनाव बढ़ने के बाद आईएल-78 टैंकरों में लगातार रखरखाव और मरम्मत की दिक्कतें हुईं। अब लीज पर लिए गए विमान की तत्काल ऑपरेशनल तैनाती की जा सकती है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…