भारत के युवा जब कुछ ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करके दिखाते हैं : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं की क्षमता और आत्मविश्वास की शक्ति को रेखांकित करते हुए एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति जब कुछ ठान लेती है, तो उसे…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं की क्षमता और आत्मविश्वास की शक्ति को रेखांकित करते हुए एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति जब कुछ ठान लेती है, तो उसे पूरा करके ही दम लेती है।
प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारतवर्ष की युवाशक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है। हमारे युवा साथी जो ठान लेते हैं, वो करके दिखाते हैं। यही वजह है कि आज हमारा देश अपने सपनों को साकार कर रहा है। उन्होंने अपने संदेश में संस्कृत श्लोक भी साझा किया- ''न वा उ मां वृजने वारयन्ते न पर्वतासो यदहं मनस्ये। मम स्वनात् कृधुकर्णो भयात एवेदनु द्यून्किरणः समेजात्।।"
इसका अर्थ है कि आत्मविश्वास की शक्ति गहन होती है और इसे कोई भी कुचल नहीं सकता। बड़े पहाड़ के आकार की बड़ी बाधाएं भी आपके मार्ग में बाधा नहीं डाल सकतीं। आप सूर्य से भी अधिक शक्तिशाली हैं बशर्तें आपके पास इच्छा शक्ति हो।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
