द इंडियन व्यू

भारत के प्रिटिंग और पैकेजिंग क्षेत्र में नए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली : भारत के प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग को नई दिशा देने वाले एक अभूतपूर्व कदम के तहत इंडियन प्रिंटिंग पैकेजिंग एंड अलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएएमए) और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ प्रिंटर्स एंड पैकेजर्स…

Ragwendra P Singh
September 16, 2025
3 min read
भारत के प्रिटिंग और पैकेजिंग क्षेत्र में नए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली : भारत के प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग को नई दिशा देने वाले एक अभूतपूर्व कदम के तहत इंडियन प्रिंटिंग पैकेजिंग एंड अलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएएमए) और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ प्रिंटर्स एंड पैकेजर्स (एआईएफपीपी) ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित आईपीएएमए कार्यालय में सोमवार को हस्ताक्षरित यह समझौता ज्ञापन इस उ‍‍‍‍‍‍द्योग के दो दिग्गजों को एकजुट करने का काम करेगा। इससे देशभर में लगभग 250,000 उद्यमियों को रोजगार देने वाले इस क्षेत्र में नवाचार, सहयोग और वैश्विक मान्यता के प्रति नवीन उत्साह बढेगा। यह समझौता आईपीएएमए और एआईएफपीपी को प्रदर्शनियों और आयोजनों के लिए विशेष रणनीतिक साझेदार के रूप में भी स्थापित करता है।

दोनो संगठनों के महासचिवों इकबाल सिंह और सुनील जैन ने इस समझौते को औपचारिक रूप प्रदान किया। इसमें आईपीएएमए अध्यक्ष जयवीर सिंह और एआईएफपीपी के प्रमुख अश्विनी गुप्ता का भी विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर उद्योग जगत के कई प्रतिष्ठित दिग्गज उपस्थित थे जिनमें आर सुरेश कुमार, धरम पाल रावत, शिव कुमार शर्मा, कुलजीत सिंह मान, प्रशांत वत्स, राजेश सरदाना, विजय मोहन, संदीप अग्रवाल, मुकेश कुमार, प्रशांत अग्रवाल, दीपक भाटिया और प्रो. कमल मोहन चोपड़ा शामिल थे।

यह महत्वपूर्ण साझेदारी इंट्रापैक इंडिया 2025 प्रदर्शनी में प्रतिष्ठित "पैकेजिंग उत्कृष्टता पुरस्कार" के साथ शुरू होगी जो 10 से 13 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगी। इस दौरान विशेष पुरस्कार समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आईपीएएमए आयोजन स्थल, बैठने की व्यवस्था और प्रचार संबंधी सहायता सहित अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा जबकि एआईएफपीपी पुरस्कार ढांचे, प्रविष्टि मूल्यांकन और आयोजन की व्यवस्था का नेतृत्व करेगा।

यह सहयोग 2027 में 17वीं प्रिंटपैक इंडिया प्रदर्शनी तक अपनी गतिविधियों में तेजी लाएगा। इसके तहत मुद्रण और पैकेजिंग में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक पुरस्कार शुरू किए जाएंगे। समझौते के तहत प्रिंटपैक- राजस्थान और प्रिंटपैक पूर्वोत्तर जैसी क्षेत्रीय पहलों में एआईएफपीपी संगोष्ठियां और व्यक्तित्व पुरस्कार जैसे नवीन कार्यक्रमों का भी संचालन किया जाएगा।

जयवीर सिंह ने इस समझौता ज्ञापन को "मील का पत्थर" करार देते हुए इस क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जिससे देश का प्रिटिंग और पैकेजिंग उद्योग वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकेगा। इस अवसर पर प्रो. कमल मोहन चोपड़ा ने सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए जोर देकर कहा कि यह गठबंधन नवाचार को बढ़ावा देने और उत्कृष्टता का जश्न मनाने के साथ ही क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगों को एकजुट करने के दीर्घकालिक सपने को साकार करता है।

यह साझेदारी एक रचनात्मक और तकनीकी पुनर्जागरण को जन्म देगी, उद्यमियों को सशक्त बनाएगी और मुद्रण एवं पैकेजिंग नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। यह समझौता ज्ञापन प्रिंटपैक इंडिया 2027 तक वैध रहेगा जिसमें दोनों पक्ष पूर्व सहमति के बिना अन्य रणनीतिक साझेदारों को मान्यता नहीं देने पर सहमत हैं। इसके तहत एक केंद्रित और शक्तिशाली गठबंधन को बढ़ावा मिलता है।

यह समझौता सहयोग गोपनीयता और विवाद समाधान के लिए एक मज़बूत ढांचे की रूपरेखा प्रस्तुत करता है जिसमें भविष्य के समझौतों में विस्तृत रूप से उल्लिखित विशिष्ट प्रतिबद्धताएं शामिल हैं। यह ऐतिहासिक सहयोग भारत के मुद्रण और पैकेजिंग उद्योग को अभूतपूर्व ऊंचाइयां प्रदान कर सकेगा जिससे नवाचार और अद्वितीय विकास की एक नवीन विरासत का सूत्रपात होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…