द इंडियन व्यू

भारत के तीन जहाजों की ऑपरेशनल तैनाती, वियतनाम के बंदरगाह पर पहुंचे

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने ऑपरेशनल तैनाती के हिस्से के तौर पर देश में डिजाइन और निर्मित तीन जहाजों को वियतनाम भेजा है, जो हो ची मिन्ह सिटी के न्हा रोंग बंदरगाह पर पहुंच गए हैं। इन जहाजों का वियतनाम पीपुल्स नेवी के…

Ragwendra P Singh
June 23, 2026
2 min read
भारत के तीन जहाजों की ऑपरेशनल तैनाती, वियतनाम के बंदरगाह पर पहुंचे

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने ऑपरेशनल तैनाती के हिस्से के तौर पर देश में डिजाइन और निर्मित तीन जहाजों को वियतनाम भेजा है, जो हो ची मिन्ह सिटी के न्हा रोंग बंदरगाह पर पहुंच गए हैं। इन जहाजों का वियतनाम पीपुल्स नेवी के लोगों, पीपुल्स कमेटी के प्रतिनिधियों और बंदरगाह के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत से दोनों नौसेनाओं के बीच करीबी, पुराने संबंधों और भारत और वियतनाम के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी का पता चला।

 

ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल आलोक आनंद के नेतृत्व में युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि, एक स्टेल्थ फ्रिगेट और आईएनएस कवरत्ती, एक एंटी-सबमरीन वारफेयर कॉर्वेट 22 जून को वियतनाम पहुंचे। दोनों नौसेनाएं इस दौरान परिचालन योजना चर्चाओं और ऑन-बोर्ड ब्रीफिंग सहित व्यावसायिक बातचीत के व्यापक दायरे में भाग लेंगी, जिसका उद्देश्य अंतर-संचालन और आपसी समझ को मजबूत करना है। इसके अतिरिक्त इस यात्रा में कई सामुदायिक और सांस्कृतिक आउटरीच गतिविधियां, मैत्रीपूर्ण खेल कार्यक्रम और निर्देशित जहाज यात्राएं होंगी। इस बीच वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत भी तय है, जिससे नजरिए शेयर करने और दोनों देशों के बीच नेवल कोऑपरेशन को और मजबूत करने का मौका मिलेगा।

 

नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल ने बताया कि यह तैनाती मई में दोनों देशों के बीच रिश्तों को उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदले जाने के बाद से वियतनाम में भारतीय नौसेना की पहली बड़ी मौजूदगी है। वियतनाम की यह यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित, समावेशी समुद्री व्यवस्था को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। दोनों नौसेनाओं के बीच बैठकों में समुद्री सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और विशेष रूप से नौसेना क्षेत्र में रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। ----------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…