द इंडियन व्यू

भारत की स्वर्णिम हैट्रिक, कंपाउंड तीरंदाजी के तीनों स्वर्ण पदक पर कब्जा

भारतीय तीरंदाजों ने एशियन खेल 2026 में कंपाउंड स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए बुधवार को पुरुष टीम वर्ग का स्वर्ण पदक भी जीता। कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश थिरुमुरु की भारतीय तिकड़ी ने रोमांचक फाइनल में चीन को…

Ragwendra P Singh
September 30, 2026
2 min read
भारत की स्वर्णिम हैट्रिक, कंपाउंड तीरंदाजी के तीनों स्वर्ण पदक पर कब्जा

भारतीय तीरंदाजों ने एशियन खेल 2026 में कंपाउंड स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए बुधवार को पुरुष टीम वर्ग का स्वर्ण पदक भी जीता। कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश थिरुमुरु की भारतीय तिकड़ी ने रोमांचक फाइनल में चीन को 238-237 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट में भारत का दसवां स्वर्ण पदक है।

इस जीत के साथ भारत ने एशियन खेल में कंपाउंड तीरंदाजी के तीनों स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। इससे पहले भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराकर स्वर्ण जीता था, जबकि चिकिता तनीपर्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में दक्षिण कोरिया को शूटआउट में हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था।

पुरुष कंपाउंड टीम फाइनल में भारत की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। चीन ने पहले चरण में छह के छह निशानों पर 10 अंक हासिल करते हुए 60 अंक बनाए, जबकि भारत 58 अंक ही जुटा सका। दूसरे चरण के बाद भी चीन ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और स्कोर 120-118 रहा।

@Media_SAI

तीसरे चरण में भारतीय तिकड़ी ने शानदार वापसी की। साहिल, गणेश और कुशल ने शुरुआत में लगातार 10 अंक हासिल किए। चीन के एक तीर पर 9 अंक आने के बाद भारत ने अंतर घटाकर एक अंक कर दिया। तीसरे चरण के अंत में चीन 179-178 से आगे था।

निर्णायक चौथे चरण में भारतीय तीरंदाजों ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया। साहिल, गणेश और कुशल ने लगातार 10-10 अंक हासिल किए। वहीं, चीन के जियाहाओ लियाओ के 8 अंक वाले निशाने ने भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय तिकड़ी ने अपने अंतिम तीन तीरों पर भी 10-10 अंक हासिल कर 238 अंक पूरे किए और चीन को 237 पर रोककर स्वर्ण पदक पक्का कर लिया।

साहिल ने पूरे फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया और निर्णायक चरण में भी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। 20 वर्षीय गणेश और कुशल ने भी दबाव के बीच सटीक निशाने लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

यह भारत के लिए बुधवार का चौथा स्वर्ण पदक है, जबकि तीरंदाजी में यह तीसरा स्वर्ण है। भारतीय महिला कंपाउंड टीम, मिश्रित टीम और अब पुरुष कंपाउंड टीम की स्वर्णिम सफलता ने एशियन खेल में भारत की कंपाउंड तीरंदाजी की ताकत को स्पष्ट किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।