भारत की महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन, इंडोनेशिया के खिलाफ 17-1 से बड़ी जीत
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेल 2026 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल बी के मुकाबले में इंडोनेशिया को 17-1 से करारी शिकस्त दी। गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में भारत की ओर…

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेल 2026 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल बी के मुकाबले में इंडोनेशिया को 17-1 से करारी शिकस्त दी। गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से दीपिका, रुतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने हैट्रिक लगाई।
भारत से सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने दो-दो गोल किए, जबकि इशिका और कप्तान सलीमा टेटे ने भी गोल दागे। इससे पहले भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया था। मुख्य कोच सजोर्ड मारिजने की टीम लगातार दो जीत के साथ अजेय बनी हुई है। भारत का अगला मुकाबला बुधवार को थाईलैंड से होगा।
भारत को शुरुआती क्वार्टर में लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा। टीम ने लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और दीपिका ने आठवें मिनट में चौथे प्रयास पर गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद भारत ने चार मिनट के भीतर तीन और गोल दागकर पहले क्वार्टर की समाप्ति तक 4-0 की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा और लालरेमसियामी ने अपना दूसरा गोल करते हुए टीम की बढ़त को और मजबूत किया। मध्यांतर तक भारत 9-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में खेल की धारा के विपरीत इंडोनेशिया ने अपना एकमात्र गोल किया। इनेस अडितिया ने भारतीय गोलकीपर बिचु देवी को छकाते हुए नजदीकी पोस्ट से गेंद को गोल में पहुंचाया।
चौथे क्वार्टर में नवनीत कौर ने दमदार बैकहैंड शॉट के जरिए गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत ने 17-1 की बड़ी जीत के साथ मुकाबला समाप्त किया। दो मैचों में छह अंकों के साथ भारत पूल बी में शीर्ष पर है। टीम का गोल अंतर भी 35 का है। हालांकि, ग्रुप चरण में भारत के सामने अब अपेक्षाकृत कड़ी चुनौतियां होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
