भारत की एयरलाइन इंडस्ट्री का ऑपरेटिंग प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष में 21,000 करोड़ रुपए रहने का अनुमान: रिपोर्ट
नई दिल्ली : भारत की घरेलू एयरलाइन इंडस्ट्री का ऑपरेटिंग प्रॉफिट वित्त वर्ष 26 (चालू वित्त वर्ष) में 20,000 करोड़ रुपए से लेकर 21,000 करोड़ रुपए के बीच रह सकता है। यह जानकारी गुरुवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।…

नई दिल्ली : भारत की घरेलू एयरलाइन इंडस्ट्री का ऑपरेटिंग प्रॉफिट वित्त वर्ष 26 (चालू वित्त वर्ष) में 20,000 करोड़ रुपए से लेकर 21,000 करोड़ रुपए के बीच रह सकता है। यह जानकारी गुरुवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।
क्रिसिल रेटिंग्स ने रिपोर्ट में कहा, वार्षिक विमान ट्रैफिक में वित्त वर्ष की दूसरी छमाही की हिस्सेदारी 50-55 प्रतिशत से बीच होती है और इसमें तेज वृद्धि होने की संभावना है।
रिपोर्ट के अनुसार,पहली तिमाही में मांग में कमी और यील्ड में अनुमानित गिरावट के कारण इस वित्त वर्ष में वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष के 23,500 करोड़ रुपए की तुलना में मध्यम रहने की उम्मीद है।
यह कोविड-19 महामारी के बाद के तीन वित्तीय वर्षों में देखी गई मजबूत रिकवरी के विपरीत है।
रिपोर्ट के अनुसार, कम परिचालन लाभ के कारण, एयरलाइनों के लोन मीट्रिक इस वित्तीय वर्ष में कम होंगे। हालांकि, कुछ एयरलाइनों की बेहतर तरलता और नियोजित इक्विटी निवेश के कारण क्रेडिट प्रोफाइल स्थिर रहेगी।
रिपोर्ट में बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में, उद्योग को दो चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पहला, भारत की पश्चिमी सीमा पर तनाव के कारण कई हवाई अड्डों पर एक सप्ताह के लिए परिचालन बंद होना, जिसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा और उड़ान का समय बढ़ गया।
दूसरा, जून में एक बड़ी विमान दुर्घटना के कारण डिमांड सेंटीमेंट कमजोर हो गया और प्रभावित एयरलाइन को कड़ी सुरक्षा जांच के कारण क्षमता में कटौती करनी पड़ी।
रिपोर्ट में अनुसार, इन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मांग में कमी आई और क्षमता का उपयोग कम हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पहली तिमाही में यात्री यातायात वृद्धि दर घटकर 5.2 प्रतिशत रह गई, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में यह 7.1 प्रतिशत थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में इसमें तेजी वृद्धि देखने को मिल सकता है, क्योंकि चिंताएं धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, जिससे इस वित्त वर्ष में यातायात वृद्धि 7-9 प्रतिशत रहने की संभावना है, जो पिछले वित्त वर्ष में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि के अनुरूप है।
क्रिसिल रेटिंग्स के निदेशक गौतम शाही ने कहा, इस वित्त वर्ष में यील्ड में कमी मुख्यतः पहली तिमाही में कम मांग के कारण है। पिछले वित्त वर्ष में 3 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में पैसेंजर यील्ड में 2-4 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
