भारत की अध्यक्षता में विशाखापत्तनम में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के युवा और खेल मंत्री
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 22 और 23 अगस्त को क्रमशः ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की बैठक होगी। इसमें ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों के युवा एवं खेल मंत्री तथा प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख…

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 22 और 23 अगस्त को क्रमशः ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की बैठक होगी। इसमें ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों के युवा एवं खेल मंत्री तथा प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख शामिल होंगे। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी बैठक में हिस्सा लेंगी।
ब्रिक्स युवा मंत्रियों की 22 अगस्त को होने वाली बैठक में युवा विकास और सशक्तीकरण के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, कल्याण और सतत विकास जैसे मुद्दे बैठक के प्रमुख एजेंडे में रहेंगे। बैठक में ब्रिक्स युवा परिषद और ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन से प्राप्त सिफारिशों पर विचार किया जाएगा। साथ ही भविष्य की ब्रिक्स अध्यक्षताओं के दौरान सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान की जाएगी।
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की 23 अगस्त को होने वाली बैठक में खेल के क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग मजबूत करने पर चर्चा होगी। भारत की अध्यक्षता के दौरान पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल, खेल प्रौद्योगिकी और खेल विनिर्माण को प्रमुख प्राथमिकता दी गई है। बैठक में ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा को अपनाया जाएगा। साथ ही खेल प्रौद्योगिकी सहयोग और खेल विनिर्माण सम्मेलन भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

बैठक में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में ब्रिक्स मैत्री साइकिलिंग आयोजन, द्विपक्षीय बैठकें और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। दोनों बैठकें युवा विकास और खेल के क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच अनुभव साझा करने तथा संस्थागत सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
