भारत का धमाकेदार क्लीन स्वीप, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ी जीत
भारत ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में 127 रन से ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। यह टी20 इतिहास में भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इससे…

भारत ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में 127 रन से ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। यह टी20 इतिहास में भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है।
इससे पहले, 8 सितंबर 2022 को भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन के अंतर से हराया था। इस फॉर्मेट में भारत ने सबसे बड़ी जीत 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की है, जब उसने कीवी टीम को 168 रन से रौंदा था। यह अफगानिस्तान के लिए भी टी20 इतिहास में रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है।
भारत ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे मैच में भी टीम इंडिया ने इतने ही अंतर से जीत हासिल की थी। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और संजू सैसमन की तूफानी पारियों से 221 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवरों में 142 रन की साझेदारी की।

अभिषेक 108 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान 26 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया, जो फुल मेंबर देश की तरफ से किसी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक था। इसके बाद सैमसन (50 रन) और तिलक वर्मा दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 रन जुटा सके।
यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर (29 रन) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अन्य बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। अफगानिस्तान से अजमतुल्लाह ओमरजई ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि राशिद खान और अब्दुल्ला अहमदजई ने 1-1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में, अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवरों में सिर्फ 94 रन पर ढेर हो गई। कप्तान इब्राहिम जादरान (25) ने रहमानुल्लाह गुरबाज (15) के साथ पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में 31 रन की तूफानी साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।
आलम ये रहा कि अफगान टीम ने सिर्फ 47 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजई (17) ने नूर उल रहमान (11) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद फिर से टीम लड़खड़ा गई।

अफगानिस्तान टीम की कमर तोड़ने में नितीश रेड्डी ने अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते टीम 94 रन से आगे नहीं बढ़ सकी। भारत के लिए नितीश रेड्डी ने 3 विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई ने भी 3 विकेट निकाले। अक्षर पटेल ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
