द इंडियन व्यू

भारत के छह मुक्केबाज एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

रूद्राक्ष सिंह खाइदेम (46 किलो) सहित भारत के सभी छह मुक्केबाज बुधवार को एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए। रूद्राक्ष ने किर्गीस्तान के ऐदार मुसाएव को 3-0 से हराया। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
April 23, 2025
1 min read

रूद्राक्ष सिंह खाइदेम (46 किलो) सहित भारत के सभी छह मुक्केबाज बुधवार को एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए। रूद्राक्ष ने किर्गीस्तान के ऐदार मुसाएव को 3-0 से हराया।

साभार : गूगल

लड़कों के अंडर 15 वर्ग में हरसिल (37 किलो) और संचित जयानी (49 किलो) ने 5-0 से जीत दर्ज की। संस्कार विनोद अतराम (35 किलो) ने 4-1 से मुकाबला जीता।

परीक्षित बलहारा (40 किलो) ने मंगोलिया के अखमितखान नूरसलियेम को 3-2 से हराया। लड़कियों के अंडर 15 वर्ग में मिल्की मेनाम (43 किलो) ने कजाखस्तान की येलदाना अब्दीगनी को 5-0 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।