द इंडियन व्यू

भारत का तूफानी प्रदर्शन, श्रीलंका 45 रन पर ढेर; 124 रन से जीतकर रचा विश्व रिकॉर्ड

श्रीलंका को एशियाई खेलों के क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 124 रन से हराने के साथ भारतीय टीम ने पुरुष टी20 में 100 या उससे अधिक रन के अंतर से जीत का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह भारत की इस अंतर से 11वीं जीत…

Ragwendra P Singh
October 1, 2026
3 min read
भारत का तूफानी प्रदर्शन, श्रीलंका 45 रन पर ढेर; 124 रन से जीतकर रचा विश्व रिकॉर्ड

श्रीलंका को एशियाई खेलों के क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 124 रन से हराने के साथ भारतीय टीम ने पुरुष टी20 में 100 या उससे अधिक रन के अंतर से जीत का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह भारत की इस अंतर से 11वीं जीत है।

भारत की जीत में ईशान किशन की 80 रन की नाबाद पारी के बाद अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा की शानदार गेंदबाजी की अहम भूमिका रही। चुनौतीपूर्ण पिच पर भारत के 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम केवल 45 रन पर सिमट गई।

भारत की 124 रन की जीत पुरुष टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में सबसे बड़े जीत अंतर का नया रिकॉर्ड भी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम था, जब उसने अहमदाबाद में 2026 टी20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया था। श्रीलंका का 45 रन का स्कोर किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में उसकी पूरी टीम के आउट होने पर संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2019 में बैसेटेरे में इंग्लैंड के खिलाफ 45 रन बनाए थे।

साभार : गूगल

श्रीलंका की पारी में पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। एक पारी में सबसे अधिक शून्य पर आउट होने के मामले में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस मामले में जिम्बाब्वे के नाम 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ छह बल्लेबाजों के शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है। श्रीलंका की यह टी20 में दूसरी सबसे बड़ी हार है। उसकी सबसे बड़ी हार 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 रन की रही थी।

मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 38 रनों की उपयोगी पारी खेली। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन हालांकि ज्यादा योगदान नहीं दे सके।

भारत का स्कोर जब 87 रन पर चार विकेट था, तब ईशान किशन ने पारी को संभाला। उन्होंने नाबाद 80 रन बनाए और भारत को 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया। श्रीलंका के लिए सहान अराचिगे ने 2 और थारिंदु रत्नायके ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। नुवानिदु फर्नांडो 15 रन के साथ उसकी पारी में 10 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। भारत से अक्षर पटेल ने 2, जसप्रीत बुमराह ने 2, अभिषेक शर्मा ने 2और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लेकर श्रीलंका की पारी 45 रन पर समेट दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।