भारत का एआई टेक्नोलॉजी पर खर्च 2028 तक बढ़कर 10.4 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट
नई दिल्ली : भारत का एआई टेक्नोलॉजी पर खर्च 2028 तक बढ़कर 10.4 अरब डॉलर पहुंचने की अनुमान है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। आईडीसी इन्फोब्रीफ और यूआईपाथ ने एक संयुक्त रिपोर्ट में कहा कि भारत में…

नई दिल्ली : भारत का एआई टेक्नोलॉजी पर खर्च 2028 तक बढ़कर 10.4 अरब डॉलर पहुंचने की अनुमान है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।
आईडीसी इन्फोब्रीफ और यूआईपाथ ने एक संयुक्त रिपोर्ट में कहा कि भारत में लगभग 40 प्रतिशत कंपनियां पहले ही एजेंटिक एआई को लागू कर चुके हैं और लगभग 50 प्रतिशत अगले 12 महीनों के भीतर इस तकनीक का उपयोग करने की योजना बना रही हैं।
2025 में एआई निवेश परिवर्तनकारी, हाई-वैल्यू यूस केस को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर केंद्रित होगा।
रिपोर्ट के अनुसार, तकनीक में दक्ष कार्यबल, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और सरकार समर्थित पहलों के कारण इसे अपनाने की दर बढ़ रही है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लाभ पहले से ही दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि 80 प्रतिशत भारतीय कंपनियों का कहना है कि एजेंटिक एआई उत्पादकता बढ़ाता है, जबकि 73 प्रतिशत का कहना है कि यह निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करता है।
रिपोर्ट के अनुसार, एजेंटिक एआई मैन्युफैक्चरिंग, खुदरा और थोक, स्वास्थ्य सेवा और लाइफ साइंस इंडस्ट्रीज में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जो डेटा और बार-बार दोहराए जाने वाले निर्णय चक्रों पर बहुत अधिक निर्भर करते हैं।
यूआईपाथ के दक्षिण एशिया के एरिया वाइस प्रेसिडेंट देबदीप सेनगुप्ता ने कहा, एजेंटिक ऑटोमेशन पूरे भारत में व्यावसायिक संचालन को तेजी से पुनर्परिभाषित कर रहा है। हालांकि, इस क्षेत्र के उद्यम वर्कफ्लो को सुव्यवस्थित करने और जटिल व्यावसायिक प्रक्रियाओं को स्वायत्त रूप से निष्पादित करने के लिए एआई एजेंटों की पूरी क्षमता का उपयोग कर रहे हैं, फिर भी विश्वास और सुरक्षा व्यापक कार्यान्वयन में बाधाएं बनी हुई हैं।
सेनगुप्ता ने आगे कहा कि हमारा एजेंटिक ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म इन चुनौतियों का सीधा समाधान करता है, सुरक्षा और अनुपालन को बढ़ाकर, एजेंटिक परिणामों की सटीकता और विश्वसनीयता में सुधार करके एंटरप्राइज एआई को अपनाने की बाधाओं को दूर करता है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग 69 प्रतिशत भारतीय संगठन उत्पादकता बढ़ाने के लिए, 59 प्रतिशत व्यक्तिगत ग्राहक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए, जबकि 57 प्रतिशत इसे जोखिम और धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए उपयोग कर रहे हैं, जो इस बात के दिखाता है कि एजेंटिक एआई को फ्रंट और बैक-ऑफिस कार्यों में कैसे लागू किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
