द इंडियन व्यू

भारत और स्लोवाकिया संबंधों को देंगे व्यापक साझेदारी का दर्जा

नई दिल्ली : भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ का दर्जा देने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह दोनों…

Ragwendra P Singh
June 15, 2026
2 min read
भारत और स्लोवाकिया संबंधों को देंगे व्यापक साझेदारी का दर्जा

नई दिल्ली : भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ का दर्जा देने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के साझा विश्वास, प्राथमिकताओं और भविष्य का प्रतीक है।

 

प्रधानमंत्री मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फीको के बीच ब्रातिस्लावा में द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया। इस दौरान दोनों नेता ‘समझौता ज्ञापनों’ के आदान-प्रदान के साक्षी बने।

 

अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया के विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही इसे जल्द अपनाए जाने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहाकि दोनों देशों के उद्योग, स्टार्टअप और व्यापारियों को इसका अधिकतम लाभ मिलेगा।

 

रक्षा सहयोग के क्षेत्र में आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सहयोग दोनों देशों के बीच विश्वास और रणनीतिक समझ का परिणाम है। इससे संयुक्त विकास, उत्पादन और रक्षा उद्योग सहयोग को नई गति मिलेगी।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्लोवाकिया की एक यूनिवर्सिटी में एआई के विषय पर भारतीय चेयर स्थापित की जा रही है। उनका मानना है कि एआई का भविष्य केवल नवाचार से नहीं बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और मानवीय सम्मान पर आधारित होना चाहिए।

 

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के संबंधों को गहरे सांस्कृतिक और जन संबंधों पर आधारित बताया और कहा कि भारत के प्राचीन उपनिषदों का स्लोवाक भाषा में अनुवाद किया जाना हमारी सांस्कृतिक निकटता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश में भारतीय मूल के लोग यहां की अर्थव्यवस्था और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि 2017 में भारत में स्लोवाकिया का पहला उपग्रह लांच किया। आज भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अभूतपूर्व गति से नई उचाइंयां छू रहा है। वह स्लोवाकिया की कंपनियों को इस विकास यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…